फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सोशल मीडिया पर 1500 कंडीडेट की फर्जी लिस्ट देखकर रोडवेज कार्यालय पहुंचे युवा

सोशल मीडिया पर 1500 कंडीडेट की फर्जी लिस्ट देखकर रोडवेज कार्यालय पहुंचे युवा

Tue, 30 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर 1500 कंडीडेट की फर्जी लिस्ट देखकर रोडवेज कार्यालय पहुंचे युवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सोशल मीडिया पर 1500 कैंडीडेट की फर्जी लिस्ट देखकर सोमवार को रोडवेज कार्यालय पर सैकड़ों युवा पहुंच गए। लिस्ट आउट होने की जानकारी लेने के लिए इन युवाओं ने वर्कशॉप से लेकर जीएम कार्यालय तक जाने की कोशिश की। मगर अधिकतर युवाओं को वर्कशॉप के गेट पर ही रोक लिया गया। हालांकि ठेकेदार के द्वारा आउटसोर्सिंग पर लगाए गए 60 कंडक्टर और 60 ड्राइवरों की लिस्ट यहां पहले से ही लगी हुई थी। जो दो दिन पहले ही लगा दी गई थी। आखिरकार मायूस होकर युवाओं को लौटना पड़ा। वहीं रोडवेज प्रशासन द्वारा ठेकेदार से ही 72 ड्राइवर व 66 कंडक्टर और लिए गए हैं। इस तरह अब तक ठेकेदार के माध्यम से 126 कंडक्टर और 132 ड्राइवर भर्ती किए जा चुके हैं।
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के बाद प्रदेश सरकार के आदेशों पर रोडवेज अधिकारियों की ओर से कंडक्टर-ड्राइवर की भर्ती के लिए 26 अक्तूबर तक आवेदन फार्म जमा किए गए थे। 4150 युवाओं ने फार्म जमा करवाए थे।
विज्ञापन


कैटेगरी से लेकर एड्रेस तक डाला गया लिस्ट में
सोशल मीडिया पर वायरल की गई लिस्ट में 1500 लोगों के आवेदन को रोडवेज में ड्राइवर पद के लिए योग्य बताया गया। इस लिस्ट में कैंडीडेट के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी से लेकर एड्रेस तक की पूरी जानकारी दी गई थी। जब युवा इसके बारे में पूरी जानकारी लेने रोडवेज कार्यालय पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि यह लिस्ट फेक है। इस तरह की कोई लिस्ट रोडवेज प्रबंधन द्वारा जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी नहीं दे रहे युवाओं को सटीक जानकारी
रोडवेज के अधिकारी भी इन युवाओं को गोल-मोल जवाब दे रहे हैं। कहीं भी युवाओं को सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। एक तरफ तो किसी तरह की लिस्ट जारी नहीं होने की बात की जा रही है, जबकि दूसरी तरफ ठेकेदार के माध्यम से कंडक्टर-ड्राइवर भर्ती भी किए जा रहे हैं। विशेष बात यह है कि किसी को नहीं पता कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी से रखे गए कंडक्टर-ड्राइवर 4150 आवेदकों में से लिए गए हैं या किसी अन्य लिस्ट में से।

14वें दिन रूटों पर दौड़ाई गईं 168 बसें
रोडवेज प्रशासन की ओर से हड़ताल के 14वें दिन सोमवार को 168 बसों को रूट पर दौड़ाया गया। इनमें से 140 बसें रोडवेज की, जबकि 28 बसें परिवहन समिति की भेजी गई। अधिकारी फिलहाल रोडवेज की अधिक बसों को रूटों पर भेजने में रुचि ले रहे हैं, ताकि जनता में हालात सामान्य होने का संदेश जाए। 140 बसें आउटसोर्सिंग से लिए गए ड्राइवर-कंडक्टरों के सहारे भेजी गई हैं। इसके अलावा कुछ ड्राइवर दूसरे विभागों से भी लिए हुए हैं।

आज सभी 119 रूटों पर बसें दौड़ाने का प्लान
रोडवेज अधिकारियों की मानें तो मंगलवार से रोडवेज के सभी 119 रूटों पर बसें दौड़ाई जाएंगी। सामान्य दिनों में रोडवेज द्वारा 119 रूटों पर बसों का परिचालन किया जाता है। इनमें से चंडीगढ़, दिल्ली, सिरसा, हांसी, बरवाला सहित कई रूट ऐसे भी हैं, जहां 10 से अधिक बसों को भेजा जाता है। इस तरह हिसार और हांसी की 210 बसों को रूटों पर दौड़ाया जाता है। अब तक प्रशासन 168 बसें चला चुका है। ऐसे में सामान्य दिनों जैसे हालात तैयार करने के लिए सिर्फ 40 से 42 बसें और चलानी है।


सोशल मीडिया पर चल रही किसी लिस्ट की जानकारी तो मुझे नहीं है। मगर हमने आउटसोर्सिंग पॉलिसी-टू के तहत ठेकेदार के माध्यम से 125 से अधिक कंडक्टर-ड्राइवर जरूर रखें हैं। हो सकता है किसी ने फेक लिस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी हो। अब तक हम 160-170 बसों को रूट पर भेज रहे हैं।
-एएस मान, एडीसी एवं कार्यवाहक जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed