फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेना में भर्ती के लिए युवा एडमिट कार्ड जरूर लेकर आएं

सेना में भर्ती के लिए युवा एडमिट कार्ड जरूर लेकर आएं

Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती के लिए युवा एडमिट कार्ड जरूर लेकर आएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय की ओर से 12 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाने वाली सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए अपने साथ एडमिट कार्ड लेकर पहुंचना अनिवार्य है। युवा अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। सेना भर्ती के लिए चार जिलों के 33419 युवाओं का पंजीकरण हुआ है।

इन जिलों के युवाओं की होगी भर्ती
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 12 से 20 जनवरी के मध्य सिरसा, जींद, फतेहाबाद व हिसार जिलों के युवाओं के लिए जनरल ड्यूटी सैनिक, लिपिक, स्टोर कीपर व तकनीकी शाखा में सैनिक, ट्रेडमैन सैनिक और हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व यूटी चंडीगढ़ (फरीदाबाद, गुडग़ांव, मेवात व पलवल को छोड़कर) के आरटी जेसीओ श्रेणी में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती में वही युवा भाग ले सकते हैं जो पूर्व में अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर आएं
उन्होंने बताया कि पंजीकृत युवाओं के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड में भर्ती के लिए स्थान व समय भी निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड के बिना युवा भर्ती प्रक्रिया में भागीदारी नहीं कर पाएंगे, इसलिए सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर ही भर्ती स्थल पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों के लिए दिन निर्धारित
उन्होंने बताया कि हिसार जिला की हिसार तहसील के युवाओं की भर्ती 12 जनवरी को, हांसी व आदमपुर तहसील के युवाओं की भर्ती 13 जनवरी को, बरवाला व नारनौंद के युवाओं की भर्ती 14 जनवरी को, जींद जिला की जींद व सफीदों तहसीलों के युवाओं की भर्ती 15 जनवरी को, जुलाना व नरवाना तहसील के युवाओं की भर्ती 16 जनवरी को, फतेहाबाद जिला की फतेहाबाद व टोहाना तहसील के युवाओं की भर्ती 17 जनवरी को, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व चंडीगढ़ यूटी के युवाओं, फतेहाबाद जिला की रतिया तहसील औार सिरसा जिला की डबवाली व रानियां तहसील के युवाओं की भर्ती 18 जनवरी को और सिरसा जिला की सिरसा व ऐलनाबाद तहसीलों और सभी जिलों के शेष उम्मीदवारों की भर्ती 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

ये प्रमाण पत्र साथ लाएं
युवा अपने साथ दसवीं व बारहवीं के मूल प्रमाण पत्र और धर्म शिक्षक की भर्ती के लिए आने वाले युवा किसी भी विषय में स्नातक तथा अपने धार्मिक मूल्य वर्गों में अपेक्षित योग्यता के मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। इसके अलावा अभ्यर्थी छह माह की अवधि के भीतर बनवाए गए निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आएं। एनसीसी धारक मूल प्रमाण पत्र लेकर आएं। खिलाड़ी अपने मूल प्रमाण पत्र खेल निदेशक द्वारा जारी किए गए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट लेकर आएं। सभी युवा अपने आधार कार्ड की मूल प्रति भी साथ लाएं। उम्मीदवार सभी मूल दस्तावेजों के साथ इनकी दो-दो फोटोकॉपी भी लेकर आएं। सभी युवाओं के लिए 20 रंगीन पासपोर्ट फोटो भी लाने अनिवार्य हैं। भर्ती के लिए युवाओं की 1.6 किलोमीटर की दौड़ तारकोल की सड़क पर आयोजित करवाई जाएगी, इसलिए सभी उम्मीदवार जूते पहनकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed