फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   परेशान 21 हजार उपभोक्ताओं ने बदल लिया अपना राशन डिपु संचालक

परेशान 21 हजार उपभोक्ताओं ने बदल लिया अपना राशन डिपु संचालक

Sat, 18 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
परेशान 21 हजार उपभोक्ताओं ने बदल लिया अपना राशन डिपु संचालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डिपो संचालक से परेशान होकर करीब 21 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने दूसरे डिपो से राशन लेना शुरू कर दिया है। सितंबर-अक्तूबर महीने में कुल 1.67 लाख लोगों ने राशन लिया। इनमें 20957 ने अपना डिपो छोड़कर दूसरे डिपो से सामान लिया।
राशन कार्ड को बायोमीट्रिक से जोड़ने के बाद अब कोई भी उपभोक्ता प्रदेश के किसी भी हिस्से में अपना राशन ले सकता है। अपने एरिया के ही डिपो संचालक से राशन लेने की मजबूरी नहीं है। ऐसे में डिपो संचालक की मनमानियों से परेशान लोगों ने अपने पसंद के डिपो संचालकों से राशन लेना शुुरू कर दिया है। जिले में कुल 2 लाख 19 हजार 633 राशनकार्ड धारकों को राशन मिलता है। अक्तूबर में 1 लाख 67 हजार 772 ने राशन लिया। इनमें 20 हजार 907 लोगों ने अपना डिपो छोड़कर दूसरे डिपो से सामान लिया। अपना डिपो छोड़ने वालों में हिसार शहरी एरिया के उपभोक्ता सबसे अधिक हैं। अकेले हिसार शहर एरिया में 10 हजार से अधिक डिपो धारकों ने अपना डिपो नकार दिया। नारनौंद एरिया के कार्ड धारकों ने अपने डिपो संचालक पर ही भरोसा कायम रखा। यहां 665 लोगों ने अपना डिपो छोड़कर दूसरे के यहां राशन लिया।
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में हिसार पांचवें नंबर पर
बायोमीट्रिक तरीके से राशन लेने में हिसार प्रदेश में पांचवें नंबर पर है। कैैथल में 86, फतेहाबाद में 80, कुरुक्षेत्र में 78 प्रतिशत और रोहतक में 76 प्रतिशत लोगों ने राशन लिया। हिसार जिले में कुल 2.20 लाख उपभोक्ताओं में से 1 लाख 66 हजार 972 उपभोक्ताओं ने राशन लिया। जिले के कुल 75 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही राशन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतें भी हो गई कम
खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार अब राशन डिपो संचालकों के खिलाफ शिकायतें आना कम हो गई हैं। पहले डिपो संचालकों की हर महीने 25 से 30 शिकायतें आती थीं। इनमें डिपो समय पर न खोलना प्रमुख शिकायत होती थी। अब इस तरह की शिकायत 5 से 10 प्रतिशत ही रह गई हैं।


एरिया ----कुल राशन कार्ड ---- राशन लिया---- दूसरे डिपो से लिया
हिसार--- 79733---------------58609-----------10172
हांसी----59919-------------------43252----------5456
बरवाला--26515 --------------21414-------------2223
नारनौंद--16900---------------13517----------------665
आदमपुर-22832---------------19113----------------1153
उकलाना--13734--------------11867----------------907

अब कोई भी कार्डधारक किसी भी डिपो से राशन ले सकता है। बड़ी संख्या में लोग अपने डिपो संचालक को छोड़कर दूसरे से राशन ले रहे हैं। अब लोगों के पास विकल्प मिलने से लोगों को काफी फायदा हो रहा है।
-सुभाष सिहाग, डीएफएससी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed