{"_id":"59d7d6c74f1c1baf678b46ef","slug":"141507317447-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओबी के बाद बंद फाटक से 40 हजार लोगों की पुराने शहर से पांच किलोमीटर की दूरी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओबी के बाद बंद फाटक से 40 हजार लोगों की पुराने शहर से पांच किलोमीटर की दूरी बढ़ी
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सब्जी मंडी चौक से महाबीर कॉलोनी तेल डिपो फाटक के पिछले एक सप्ताह से अकसर बंद होने से करीब 40 हजार लोगों की पुराने शहर से पांच किलोमीटर की दूरी बढ़ गई है। पिछले करीब 10 दिनों से पुरानी सब्जी मंडी पुल पर मरम्मत कार्य के चलते इसे वन-वे किया हुआ है। अब महाबीर कॉलोनी की फाटक पिछले एक सप्ताह से लगातार बंद होने के कारण दर्जन भर कॉलोनियों के लोगों को पांच किलोमीटर दूर चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ लोग रेलवे लाइन की क्रॉसिंग कर रहे हैं।
पुराने शहर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। डाबड़ा चौक, सेक्टर-13, सेक्टर-16-17, मॉडल टाउन सहित अन्य एरिया के लोगों को शांति नगर, महाबीर कॉलोनी, सब्जी मंडी, संत नगर, सैनियान मोहल्ला सहित, ठंडी सड़क, योग नगर, पड़ाव चौक की ओर जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। पुरानी सब्जी मंडी का आरओबी मरम्मत कार्य के लिए बंद है। ऐसे में वाहन चालक महाबीर कॉलोनी की फाटक से गुजर रहे थे। पिछले एक सप्ताह से महाबीर कॉलोनी फाटक पूरी तरह से बंद है। ऐसे में वाहन चालकों को करीब पांच किलोमीटर दूर सूर्य नगर की फाटक से होकर आना पड़ रहा है। ऐसे में लंबे चक्कर से बचने के लिए वाहन चालक जान हथेली पर रखकर वाहनों को रेलवे की लाइनों को क्रास करा रहे हैं। महाबीर कालोनी निवासी मान सिंह, नरेश कुमार, हवा सिंह, ईश्वर सिंह आदि ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी पुल पर पिछले कुछ दिनों से मरम्मत कार्य के चलते भारी वाहनों का आवागमन बंद है। वाहन चालक डाबड़ा चौक, तोशाम रोड, कैंप चौक की साइड जाने के लिए महावीर कॉलोनी तेल डिपो फाटक से जा रहे थे। पिछले करीब सात दिनों से यह फाटक मरम्मत कार्य के कारण बंद कर रखी है। चालकों ने बताया कि इस फाटक पर जो पाइप लगा रखी है, वह कमजोर है। जब फाटक खोली जाती है तो वह बीच में से मुड़ जाती है। यह समस्या लंबे समय से है। रेलवे कई बार इन पाइपों की मरम्मत करा चुका है। इन दिनों डाबड़ा चौक पुल का दोहरीकरण चल रहा है। इस कारण वहां पर भी अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है।
पीक ऑवर में जाम की समस्या
डाबड़ा चौक पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, शाम को साढे़ 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक वाहनों का सबसे अधिक जाम रहता है। यहां दोनों समय लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट करने पर भी समस्या होती है।
विज्ञापन
सूर्य नगर फाटक से जाने को मजबूर
पुराने शहर की ओर जाने के लिए वाहन चालकों को सूर्य नगर फाटक का उपयोग करना पड़ रहा है। जिस कारण उन्हें पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक समय बचाने के लिए रेलवे लाइनों को क्रॉस कर रहे हैं।
अगले सप्ताह तक सब्जी मंडी आरओबी की रिपेयरिंग का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। काम जल्द पूरा कराने के लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाई गई है।
-योगेश मेहरा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, हिसार
20 हजार वाहन चालक हो रहे परेशान...
करीब 20 हजार वाहन चालक इन एरिया में रोजाना आते-जाते हैं। इंडियन आयल का तेल डिपो होने के कारण बड़ी संख्या में भारी वाहनों का भी इस एरिया में आवागमन रहता है। सबसे अधिक परेशानी कार और बड़े वाहन चालकों को आ रही है।