फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दुकानदार नहीं तोड़ रहे अतिक्रमण, डोगरान मोहल्ला रोड का पांच महीने से काम पेंडिंग

दुकानदार नहीं तोड़ रहे अतिक्रमण, डोगरान मोहल्ला रोड का पांच महीने से काम पेंडिंग

Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार नहीं तोड़ रहे अतिक्रमण, डोगरान मोहल्ला रोड का पांच महीने से काम पेंडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डोगरान मोहल्ला रोड पर पिछले पांच महीने से काम पेंडिंग है। कुछ दुकानदार अतिक्रमण नहीं तोड़ रहे, जिसके कारण ठेकेदार को काम करने में परेशानी आ रही है। काम में देरी होने के चलते दूसरे दुकानदार पार्षद के पास कॉल कर रहे हैं। उनको परेशानी हो रही और दुकानदारी ठप हो गई है। कई दुकानदार कोर्ट का सहारा लेने की चेतावनी दे रहे हैं।
वाल टू वाल वाइडनिंग का 24.70 लाख में करना है काम
गुरु जंभेश्वर मार्केट से लेकर पूर्व मंत्री हरि सिंह चौधरी के घर के कोने तक वाल टू वाल वाइडनिंग का काम किया जाना है। इसको लेकर निगम ने 24.70 लाख का टेंडर लगाया था। यह टेंडर कई महीने पहले ही त्रिलोक ठेकेदार को अलॉट हो गया था।
विज्ञापन

जब ठेकेदार को तीन महीने पहले काम शुरू करना था तो उससे पहले निगम के एमई प्रवीन कुमार, जेई अनिल मोहिल, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान ने दुकानदारों को डोर टू डोर जाकर समझाया था। हालांकि बाद में ये एरिया एमई अमित कौशिक को संभलवा दिया गया। उन्होंने दुकानदारों को कहा कि ये रोड वाल टू वाल वाइडनिंग का काम होगा। निगम चबूतरे या अतिक्रमण तोड़े, इससे पहले दुकानदार अपना अतिक्रमण हटा लें। समझाने के बाद काफी दुकानदारों ने खुद ही अपने चबूतरे तोड़ डाले, लेकिन कुछ अभी तक नहीं मान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद शालू दीवान के पति पंकज दीवान का आरोप है कि कुछ दुकानदार चबूतरे नहीं तोड़ रहे। ठेकेदार बार-बार उनके पास कॉल करते हैं। जब अधिकारियों के पास कॉल की जाती है तो उनका जवाब होता है कि आप इनका नाम लिखकर ले आओ, हम एफआईआर करवा देंगे, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं आ रहा। इस कारण कई महीनों से काम अटका हुआ है।
एक दुकानदार ने तो चबूतरा बनाकर गाड़ी खड़ी कर रखी है, जब हम मशीन लेकर जाते हैं तो वो गाड़ी नहीं हटाता। लोग काम नहीं करने दे रहे। बार-बार समय मांग रहे हैं, इसलिए देरी हो रही है।

- त्रिलोक, ठेकेदार नगर निगम

ठेकेदार को क्या समस्या आ रही है, वो हमें लिखकर दे। अभी तक ठेकेदार की तरफ से हमारे पास लिखित में ऐसी कोई समस्या नहीं आई है। हम बुधवार को इस बारे में बात करेंगे। कांट्रेक्टर हमें लिखकर दें। वाल टू वाल वाइडनिंग होगी।
-विवेक गिल, एक्सईएन नगर निगम

फोटो 27 व 28
- कई दुकानदारों ने दी चेतावनी, सड़क खोदकर रख दी, लेना पड़ेगा कोर्ट का सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed