फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मंडल स्तरीय लोक गायन में लवदीप, तरुण , मनीषा विजेता

मंडल स्तरीय लोक गायन में लवदीप, तरुण , मनीषा विजेता

Sun, 06 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मंडल स्तरीय लोक गायन में लवदीप, तरुण , मनीषा विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बाल भवन के सभागार में हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की ओर से आयोजित हरियाणवी लोक नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में फतेहाबाद के लवदीप, हिसार के तरुण और जींद की मनीषा विजेता रहे।
इस अवसर पर लोक नृत्य और गायन प्रतियोगिता में बनाई गई जूनियर श्रेणियों में हिसार मंडल की प्रतियोगिता में गायन में 12 गायकों और नृत्य में नौ दलों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियां दीं। वरिष्ठ श्रेणियों में गायन में 28 और नृत्य में चार दलों द्वारा हरियाणवी रंगों को बिखेरा गया। निर्णायक मंडल में डॉ. मुदिता वर्मा, डॉ. सुनीता नैन, डॉ. कैलाश वर्मा, प्रीतम पाल सिंह रूपाल और सुरेंद्र तंवर ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद् के उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई प्रस्तुतियों में जहां एक ओर गायक कलाकार सुर और ताल के साथ प्रस्तुति दे रहे थे, वहीं नृत्य में महिला एवं पुरुष कलाकारों ने भी अपनी दमदार प्रस्तुतियों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इन गानों पर बांधा समां
महाभारत के बाद भूलगे बात मुरारी की, पैसे के मा मोहब्बत रह गई दुनिया सारी की, तेरे बेटे की जान बचा दूं नाम रहेजा तेरा, शाम धाम राजा की नगरी गुण गावागी मेरा, के सुपने का जिकर करूं जैसी रागनियों और लोकगीतों से जूनियर, सीनियर श्रेणी के कलाकारों ने खूब समां बांधा। वहीं नृत्य के माध्यम से दोनों श्रेणियों में कलाकारों ने लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। सावन का मस्त यो मास री मन्ने पिया मिलन की आस री, गलियारा साकेर आई ए भाती आवांगे, मेरा ढूंगा मटके ए दामण ल्यांवागे, इसा मिला ए बनड़ा मनै वा तो करता रहे मजाक, ननद मेरी घणी स्याणी सै वा तो रोज चढ़ावे नाक जैसे लोकगीतों पर थिरक रहे नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से भरपूर वाहवाही लूटी। इस दौरान मंच संचालन प्रतिभा सिंह ने किया। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में प्रस्तुति दे रहे कलाकारों की प्रतिभा को देख निर्णायक मंडल दोनों श्रेणियों की काबलियत जांचते रहे। इस मौके पर हिसार मंडल के संयोजक लोकेश मोहन खट्टर, राखी जोशी सहित रंगकर्मी हरियाणा कला परिषद् के सदस्य, अंबाला मंडल के संयोजक नागेंद्र शर्मा, रोहतक मंडल के संयोजक शीशपाल चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विक्रांत धमीजा बतौर मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त अशोक बंसल, योगेश बिदानी, रोहित अग्रवाल, डॉ. तिलक राज पहुंचे। हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त मुख्य सलाहकार संजय भसीन ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
हरियाणवी लोक गायन प्रतियोगिता की जूनियर श्रेणी में फतेहाबाद से लवदीप, हिसार से तरुण और जींद से मनीषा को चुना गया। नृत्य प्रतियोगिता में अनीता यादव दल सिरसा, रामसिंह यादव विवेकानंद बाल विद्या मंदिर, सिरसा और हैप्पी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद को चुना गया। सीनियर श्रेणी में भी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

फोटो 41 से 44
वरिष्ठ श्रेणी की गायन प्रतियोगिता में 28, नृत्य में चार दलों ने हरियाणवी प्रस्तुति दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed