{"_id":"6920c0a145f968f63e0c4acf","slug":"136-advocates-to-attend-swearing-in-ceremony-of-cji-surya-kant-hisar-news-c-21-hsr1020-754886-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीजेआई सूर्यकांत के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे 136 अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीजेआई सूर्यकांत के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे 136 अधिवक्ता
विज्ञापन
दिल्ली में भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह के लि
हिसार। राष्ट्रपति भवन में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में जिला बार एसोसिएशन हिसार के 136 अधिवक्ता शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने हिसार बार को विशेष निमंत्रण भेजा है और अधिवक्ताओं के लिए विशेष पास जारी किए हैं। शुक्रवार को बार लाइब्रेरी में विशेष पास और निमंत्रण पत्र जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संबंधित वकीलों को सौंपे।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा और सचिव एडवोकेट समीर भाटिया ने बताया कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत का हिसार से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत वर्ष 1984-85 में हिसार जिला न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में की थी और लगभग छह माह तक यहां प्रैक्टिस की थी। इस दौरान वे वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. आत्माराम बंसल के यहां जूनियर के तौर पर कार्यरत रहे। हिसार बार के पूर्व सदस्य का देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक पहुंचना अभूतपूर्व गौरव की बात है।
सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सभी 136 विशेष पास बार सदस्यों को वितरित कर दिए गए हैं। अधिवक्ता 23 और 24 नवंबर को दिल्ली रवाना होंगे। जिन सदस्य दिल्ली नहीं जा सकेंगे, उनके लिए बार परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। बार परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। हवन की तैयारी, ब्लड डोनेशन कैंप तथा लड्डू वितरण आदि की भी तैयारी है। वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र नैन, जेएस मल्ही, मोहित अरोड़ा, अनेंद्र लोहरा, सुरेश शर्मा, धर्मपाल बांगड़, मीनू शर्मा, सुनीता सूरा, गरिमा जैन और बजरंग इंदल सहित सभी सदस्यों ने इसे हिसार ही नहीं, पूरे हरियाणा के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन हिसार ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा और सचिव समीर भाटिया को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामि