फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेक्टर में गंदा पानी पीकर बीमार होने लगे लोग, महिला की हालत गंभीर

सेक्टर में गंदा पानी पीकर बीमार होने लगे लोग, महिला की हालत गंभीर

Mon, 09 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर में गंदा पानी पीकर बीमार होने लगे लोग, महिला की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
इन्हांसमेंट के बाद अब सेक्टरवासियों पर एक और आफत आ गई है। सेक्टरों में सप्लाई हो रहे गंदे पानी के कारण लोग बीमार होने लगे हैं। एक महिला की हालत तो गंभीर बनी हुई है। महिला को हिसार से रेफर कर दिया गया है। इसके बाद परिजन उसे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल लेकर गए हैं। इसके अलावा पांच अन्य लोग भी बीमार हो चुके हैं। सेक्टरवासियों में उल्टी, दस्त व पीलिया के लक्षण बढ़ रहे हैं। हुडा प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। सेक्टर 16-17, सेक्टर-13 पार्ट टू के साथ-साथ सेक्टर 9-11 में भी घरों में आने वाले पेयजल सप्लाई में गंदा पानी मिलकर आ रहा है।
------------
दूषित पानी पीने से पीलिया से ग्रसित हुई किरण
सेक्टर-13 पार्ट टू निवासी इंद्रसिंह की पत्नी किरण को घर में सप्लाई होने वाले पानी पीने से पीलिया हो गया था। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मगर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार को हालत में सुधार नहीं होने पर किरण को रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल लेकर गए हैं।
विज्ञापन


दूषित पानी पीने से ये लोग हुए बीमार
सेक्टरवासी इशान, नीलम, गीता देवी को पेट में दर्द और दस्त की शिकायत हो चुकी है। इसके अलावा मनोज कुमार व एक अन्य व्यक्ति भी बीमार हैं। सभी की बीमारी का कारण गंदे पानी को बताया गया है। लोगों का कहना है कि पेयजल सप्लाई की लाइन जगह-जगह से लीकेज है। इसके कारण गंदा पानी सप्लाई में मिलकर आ रहा है। मजबूरी में यही पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे और महिलाएं हो रही ज्यादा प्रभावित
सेक्टरवासियों के अनुसार सबसे अधिक बच्चे और महिलाएं प्रभावित हो रही हैं। सेक्टरों में ज्यादातर नौकरीपेशा लोग रहते हैं। इसलिए पुरुष तो ड्यूटी पर चले जाते हैं। अब गर्मी बढ़ने के साथ ही प्यास अधिक लगने के कारण बच्चे यही दूषित पानी पी रहे हैं। इसी तरह घरों में रहने वाली महिलाएं भी उल्टी-दस्त व पीलिया की चपेट में आ रही है।
-----------
शिकायत देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात
सेक्टर 16-17 रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व सचिव वेदप्रकाश सिहाग ने बताया कि पेयजल सप्लाई के हालात सुधारने के लिए पहले उन्होंने अधिकारियों को मौखिक, फिर लिखित शिकायत दी। इस पर भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो ऑनलाइन शिकायत दी गई। इसके बावजूद भी अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। हुडा अथॉरिटी के अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा सेक्टरवासी भुगत रहे हैं।
--------------
एक गड्ढा तक नहीं भरवा पाए अधिकारी
सेक्टर 9-11 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण जैन का कहना है कि सेक्टर 9-11 में मकान नंबर 2261 के पीछे हुडा अथॉरिटी ने वॉल लगाया हुआ है। जहां पर विशाल गड्ढा बना हुआ है। इस गड्ढे में गिरकर कई गाय मर चुकी हैं। इसी वॉल से जाने वाली सप्लाई में गंदगी मिल रही है। यही मेला व दूषित पानी घरों में सप्लाई कर दिया जाता है। अधिकारियों को बताने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
--------------
के फैदा इसे सेक्टरां म्ह रहण का, जिसमै पीण का ढंग का पाणी ए कोन्या
हुडा के अफसरां नै तो कह-कह कै छिक लिए... इब तो राम ही रुखाला सै। बैरा न कितने दिन और तंग होणा पड़ैगा। कई बीमार हो लिए और बाकियां म्ह भी खतरा बन रया सै। कै फैदा इसै सेक्टरां म्ह रहण का, जिस म्ह ढंग का पाणी भी नहीं आंदा हो। इन सेक्टरां तै आच्छा तो गामां का हाल ठीक पावैगा। हुडा का तो सारा सरकारी तंत्र फेल हो लिया। ये शब्द सेक्टरों में रहने वाले लोगों के मुंह से निकल रहे हैं। सेक्टरवासी फिलहाल गंदे पानी की सप्लाई से तंग आ चुके हैं। बार-बार अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
------
स्काडा जल घर बनने के बाद भी हालात चिंताजनक
शहर में स्काडा जल घर बनने के बाद भी पानी की कमी के हालात चिंताजनक बन चुके हैं। एक तरफ जहां गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ शहर के लोगों को बेहतर सप्लाई देने में भी सरकारी विभाग की रोड़े अटका रहे हैं। विशेष बात यह है कि शहर के सरकार में बैठे जनप्रतिनिधि इन अधिकारियों से कोई जवाब-तलबी भी नहीं कर रहे हैं। जिससे जनता का गुस्सा अधिक बढ़ रहा है।
-----
:: सेक्टरों में लोग इसलिए मकान बनाते हैं ताकि वहां बिजली-पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर होगी। मगर हुडा अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सेक्टरों के हालात गांवों से भी बदतर हो चुके हैं। एक महीने से ज्यादा हालात खराब होने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ है।

-जितेंद्र श्योराण, प्रधान, सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए

::: हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। पानी पीने से कैसे कोई बीमार हो सकता है। नहर के पानी की सप्लाई दे रहे हैं। शिकायत आएगी तो समाधान भी करवाया जाएगा।
-पीके वर्मा, एक्सईएन, हुडा अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed