{"_id":"5aa431824f1c1ba4238b47e4","slug":"131520710018-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ स्टूडेंट पर जानलेवा हमला कर एक लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ स्टूडेंट पर जानलेवा हमला कर एक लाख लूटे
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
डाटा गांव में तीन युवकों ने जींद के रहने वाले एक लॉ स्टूडेंट विरेंद्र पर हमला कर एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल विरेंद्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जींद के सुभाष नगर वासी विरेंद्र ने बताया कि वह खालसा कॉलेज से लॉ कर रहा है। विरेंद्र का कहना है कि उसकी बहन बबीता की ससुराल डाटा गांव में है। करीब सात माह पहले बहन बबीता ने दो बेटियों की शादी की थी। शादी के दौरान जीजा विनोद ने परिचितों से रुपये उधार लिए थे जिनसे रुपये उधार लिए थे वे अब रुपये मांग रहे थे। जिस कारण एक लाख रुपये की नकदी लेकर गत दिवस बहन की ससुराल डाटा गांव पहुंचा था।
शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर के सामने एक दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गया था। वहां पर अंधेरे में तीन युवक खड़े थे। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। एक युवक ने सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण नीचे गिर गया। फिर भी मारपीट करते रहे। इसी दौरान दो युवकों ने उसकी जेब में रखी एक लाख रुपये की नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। जैसे-तैसे वह बहन के घर पहुंचा और वे जख्मी हालत में हांसी के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। वहां से हिसार रेफर कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
लॉ स्टूडेंट पर हमला कर तीन युवकों ने एक लाख रुपये लूटे
डाटा गांव में अपने जीजा को देने आया था एक लाख रुपये
- सिर पर चोट लगने से घायल विरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया