फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दंगल की रियल फैमिली भी पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरी

दंगल की रियल फैमिली भी पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरी

Tue, 12 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
दंगल की रियल फैमिली भी पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरी
सिवानी मंडी।
विज्ञापन

उकलाना मंडी में छह साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में बॉलीवुड फिल्म दंगल का रियल परिवार भी पीड़ित परिवार के समर्थन में उतर आया है। मासूम वारदात से आहत गीता फौगाट और पिता महाबीर फौगाट का कहना है कि छह साल की मासूम बच्ची के दरिंदों को एक महीने के भीतर ही फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सोमवार को अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि सरकार को इस मामले में सख्त कानून बनाने की जरूरत है। पहलवान महावीर बोले कि कानून में कुछ खामियां होने की वजह से अपराधियों को सजा नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि हमारे कानून में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो सख्त होनी चाहिए। वहीं गीता के चाचा सज्जन ने हरियाणा सरकार से मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर 12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप के दोषियों को फांसी देने का विधेयक पास करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ स्कूल, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ जैसी वारदात होती हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए खुद हमारी बेटियों को साहस जुटाना होगा। ऐसे लोगों की तो सार्वजनिक रूप से बेइज्जती करनी चाहिए, ताकि वे भविष्य में इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।
विज्ञापन

पहलवान गीता फौगाट ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह हरकत न केवल दर्दनाक है, बल्कि निंदनीय भी है। उकलाना की इस घटना ने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। गीता ने कहा कि वह इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार के साथ हैं और भगवान से प्रार्थना करेंगी कि दुख की इस घड़ी में वह उन्हें हिम्मत बंधाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों को मिले कड़ी सजा : चाहर
हिंदू स्कूल के निदेशक व पहलवान नर्सरी का संचालन कर रहे अजय चाहर ने कहा कि उकलाना के हादसे ने न केवल मानवता को शर्मसार किया, बल्कि इससे राज्य का नाम भी बदनाम हुआ है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed