फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   13 schools in the district named after martyrs and freedom fighters

Hisar News: जिले में 13 स्कूलों का नामकरण शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा

Fri, 18 Aug 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 18 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
13 schools in the district named after martyrs and freedom fighters
हिसार। प्रदेश की गठबंधन सरकार ने राज्य स्कूलों का नामकरण शहीदों के नाम पर करने की घोषणा की है। जिसमें हिसार जिले के 12 स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर किया गया है। जेजेपी जिलाध्यक्ष अमित बूरा ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सदलपुर का नाम स्वतंत्रता सेनानी सोहन लाल के नाम पर रखा गया है। खांडा खेड़ी के सरकारी स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसी का नाम शिव लाल सिंगला के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढंढेरी का नाम शहीद निशांत मलिक के नाम पर, राजकीय प्राथमिक स्कूल का नाम शहीद बारूराम के नाम पर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डोभी का शहीद नायक ताराचंद के नाम पर, राजकीय महिला मिडल स्कूल डोभी का नामकरण शहीद मेजर अनुज राजपूत के नाम पर किया गया है। राजकीय मिडल स्कूल कुतुबपुर का नाम स्वतंत्रता सेनानी राम किशन, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली का नाम शहीद लेफ्टिनेंट राम प्रकाश रापड़िया के नाम पर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरा का नाम शहीद बसाऊ सिंह के नाम पर रखा गया है। अमित बूरा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मिर्चपुर का नाम स्वतंत्रता सेनानी मुंशी राम आर्य के नाम पर, राजकीय मिडल स्कूल राजपुरा का नाम शहीद कमांडेंट राजेन्द्र सिंह कोहाड़ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चमार खेड़ा का नाम शहीद कैप्टन अनिल धायल के नाम पर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed