फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   13 days ago, a woman who had an inter-caste marriage with a young man from the same village was stabbed to death.

Hisar News: 13 दिन पहले गांव के ही युवक से अंतरजातीय विवाह करने वाली महिला की चाकू से वार कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
13 days ago, a woman who had an inter-caste marriage with a young man from the same village was stabbed to death.
अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाला अनूप और सरिता का फाइल फोटो।
हिसार। जिले के गांव मात्रश्याम में रविवार दोपहर को करीब 12.30 बजे 22 वर्षीय विवाहिता सरिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने का आरोप सरिता के पूर्व पति धर्मबीर पर लगा है। मृतका ने धर्मबीर से पंचायती तौर पर तलाक लेने के बाद 6 मई को गांव मात्रश्याम के ही अनूप के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर धर्मबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मात्रश्याम गांव के रहने वाले अनूप पूनिया ने बताया कि सरिता पहले गांव के ही धर्मबीर के साथ शादीशुदा थी। उनकी करीब ढाई साल की एक बेटी है। सरिता और धर्मबीर का काफी पहले पंचायती तलाक हो गया था। उसने बताया कि 6 मई को सरिता के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी करने के बाद उसे अपने घर ले आया। सरिता द्वारा प्रेम विवाह करने की बात का पता उसके पहले वाले पति धर्मबीर को चल गया। जिससे वह खफा था। अनूप ने बताया कि रविवार दोपहर को घर पर पत्नी सरिता और मां सरस्वती थी। मां कमरे के अंदर थी और पत्नी आंगन में काम कर रही थी। चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी मां कमरे से निकली तो देखा कि धर्मबीर मेरी पत्नी सरिता की पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा है। मेरी मां दौड़ी तो उसे देखकर धर्मबीर चाकू समेत फरार हो गया। कुछ देर बाद सरिता ने दम तोड़ दिया। उसके बाद एक पड़ोसी ने फोन कर मुझे घटना के बारे में बताया। पता चलने पर घर पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। बाद में पुलिस शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में ले गई। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed