फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1246 students chose their favorite bicycle

Hisar News: 1246 विद्यार्थियों ने चुनीं मनपसंद साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
1246 students chose their favorite bicycle
हिसार। जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को साइकिल मेला लगाया गया। इस दौरान सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं-11वीं कक्षा के 1246 विद्यार्थियों ने मनपसंद साइकिल का चुनाव किया। इसके बाद तीन चरणों में विद्यार्थियों ने संबंधित स्कूल मुखिया की मॉनिटरिंग में आवेदन फॉर्म भरे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह नरवाल ने शिरकत की। हिसार प्रथम के खंड शिक्षा अधिकारी एवं मेले के नोडल अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि कक्षा 9वीं व 11वीं के अनुसूचित वर्ग के उन विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की जाएंगी, जिनके गांव में एक भी सरकारी स्कूल नहीं है या गांव से स्कूल की दूरी दो किलोमीटर से ज्यादा है।
विज्ञापन

सरकार की यह अच्छी पहल है। पहले कक्षा छठी के विद्यार्थियों को साइकिल दी जाती है। अब कक्षा 9वीं व 11वीं कक्षा के अनुसूचित वर्ग से जुड़े विद्यार्थियों को साइकिल मिलेगी। हमारे पास डिमांड आ चुकी है। जल्दी ही साइकिल वितरित की जाएगी। - विजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी, साइकिल मेला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed