{"_id":"5bd4c84fbdec22697d28adb3","slug":"121540671567-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में तीन जजों की समिति ने की एन्हांसमेंट मुद्दे की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में तीन जजों की समिति ने की एन्हांसमेंट मुद्दे की सुनवाई
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में तीन जजों की समिति ने की एन्हांसमेंट मामले की सुनवाई
हिसार। पंचकूला के एचएसवीपी कांप्लेक्स सेक्टर-6 में सेक्टरवासियों पर एन्हांसमेंट से जुड़े मुद्दे को सुनने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित तीन रिटायर्ड हाईकोर्ट के जजों की समिति की पहली सुनवाई हुई। समिति में प्रीतम पाल सिंह, भारत भूषण प्रसून एवं राज राहुल गर्ग शामिल हैं। इसमें हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में यशवीर मलिक के साथ अन्य हाईकोर्ट के सीनियर वकीलों ने अपना पक्ष रखा। समिति ने एचएसवीपी का पक्ष भी सुना। दोनों को सुनने के बाद आर्गुमेंट्स निष्कर्ष के लिए 11 नवंबर की तारीख तय की है। समिति ने बताया कि इसके बाद सभी सेक्टरवासियों को सुनने का मौका दिया जाएगा।
11 नवंबर को भी मजबूती से रखेंगे पक्ष: मलिक
कनफेडेरेशन के संयोजक यशवीर मलिक ने कहा है कि हमने समिति के सामने मजबूती से पक्ष रखा है। 11 नवंबर को भी दोबारा मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। उम्मीद हैं कि कॉमन एरिया के संदर्भ में दी गई एन्हांसमेंट से हमें राहत मिलेगी। मलिक ने कहा कि 12 सितंबर को सरकार के साथ हुई वार्ता की मिनिट्स ऑफ मीटिंग्स एचएसवीपी ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। उसमें हुडा अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर सरासर धोखाधड़ी की है। कोर्ट द्वारा अवार्ड घोषित होने से लेकर अलॉटी को अवार्ड नोटिस मिलने तक के बीच लगे ब्याज को 15 प्रतिशत से 8 प्रतिशत करने की बात कही है जबकि कनफेडेरेशन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार यह ब्याज पूरी तरह खत्म करने की मांग की गई थी। जिस पर सहमति भी बनी थी।