फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एक जनवरी से सब्जियों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद शुरू होगी

एक जनवरी से सब्जियों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद शुरू होगी

Wed, 29 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
एक जनवरी से सब्जियों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद शुरू होगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार एक जनवरी से सब्जियों के न्यूनतम मूल्य पर खरीद शुरू करेगी। इसमें भाव के अंतर को सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। किसानों को लागत मूल्य से कम मूल्य नहीं दिया जाएगा। वहीं इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि अगर आप लोगों को अगर ब्यूटी और हेल्थ चाहिए तो देसी गाय का दूध पीएं। देसी गाय का घी खाएंगे तो हार्ट अटैक नहीं आएगा, यह मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि हांगा (ताकत) चाहिए तो भैंस का दूध पीएं।
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने मंगलवार को एचएयू में प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक खेती पर आयोजित कार्यशाला में संबोधित करने पहुंचे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एक जनवरी से न्यूनतम भाव पर सब्जियों की खरीद योजना शुरू करेगी। पहले चरण में चार सब्जियों को इसमें शामिल किया जाएगा। बाद में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। किसान को प्रति एकड़ कम से कम 55 से 60 हजार की आय तय की जाएगी। किसानों के लिए प्रति एकड़ एक लाख रुपये तक की आय करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

खाद का प्रयोग बंद करो तो 5500 करोड़ बचेंगे
प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा हरियाणा प्रदेश हर साल 5500 करोड़ रुपये का खाद खरीदता है। इसमें प्रदेश सरकार 3400 करोड़ रुपये की सब्सिडी देती है। अगर किसान जीरो बजट खेती योजना शुरू करें तो हरियाणा में 5500 करोड़ की बचत होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के किसानों को जोखिम फ्री किया गया है। इसके लिए तीन साल में 3400 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिमांड बेस्ड खेती कराएंगे
हरियाणा में पैरी अर्बन एग्रीकल्चर शुरू करने के लिए अगले सप्ताह गुरुग्राम में सम्मेलन होगा। इसमें अब किसान डिमांड बेस्ड खेती करेंगे। पूरे हरियाणा में किसान बाजार स्थापित करने की शुरुआत करेंगे।
मोबाइल ऐप से ऑर्डर होंगी सब्जियां, फल-फूल
कृषि विभाग मार्केटिंग बोर्ड के जरिये जल्द ही मोबाइल ऐप तैयार करेगा। पिज्जा की तरह से लोग सब्जी, फल, फूल, दूध, दही, मक्खन के लिए ऑर्डर कर सकेंगे। घर पर ही लोगों को किसानों के उत्पाद मिलेंगे। इसे एग्रो सर्विस का नाम दिया जाएगा।
गांव के नाम से ब्रांड रजिस्टर्ड कराएंगे
पूरे प्रदेेश के फेमस उत्पादों की वस्तुुओं को ब्रांड के तौर पर रजिस्टर्ड कराया जाएगा। इन उत्पादों को ऑनलाइन बाजार के तौर पर खरीदा जा सकेगा। किसानों को अपने उत्पाद के पूरे भाव मिलेंगे। दिल्ली के रोजाना 100 करोड़ के बाजार पर हरियाणा के किसानों को 80 प्रतिशत हिस्सा लेना होगा। दिल्ली को ताजा दूध, फल, फूल, सब्जी उपलब्ध कराएंगे।
मैं करता हूं गाय के देसी घी की एड
कृषि मंत्री ने कहा कि जिस तरह से सफोला का एड आता है कि यह आपके पति के दिल की रक्षा करेगा, मैं गाय के देसी घी की एड करता हूं। गाय का देसी घी आपको बीमारियों से भी बचाएगा।

हर साल 23 हजार नए कैंसर रोगी
कृषि मंत्री ने कहा कि कीटनाशकों का प्रयोग बंद कर दो। कीटनाशकों और कृत्रिम खाद के कारण प्रदेश में हर साल 23 हजार कैंसर के नए मरीज जुड़ रहे हैं। मिट्टी की सेहत सुधारोगे तो अपनी सेहत भी सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed