फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   121 poles and 110 trees collapsed due to storm and rain

Hisar News: आंधी-बारिश से 121 खंभे और 110 पेड़ धराशायी

Sun, 01 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 01 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
121 poles and 110 trees collapsed due to storm and rain
हिसार दिल्ली रोड से बारिश के दौरान गुजरते वाहन चालक। 
हिसार। शहर सहित जिले भर में शनिवार दोपहर एकाएक आई आंधी और इसके बाद तेज हवा संग बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। आदमपुर ,उकलाना क्षेत्र में 110 से अधिक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से 121 खंभे टूट गए, वहीं 3 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हिसार में 25 मिमी. बारिश दर्ज की गई, जिससे कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। जिले में मई में 163.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो इस माह की 21.4 एमएम औसत बारिश के मुकाबले करीब 8 गुणा ज्यादा है। इस माह में कुछेक दिनों को छोड़ दें तो ज्यादातर में मौसम खुशगवार रहा।
विज्ञापन


शहर में सुबह उमस का माहौल रहा, लेकिन दोपहर करीब एक बजे आंधी के आसार नजर आने लगे। कुछ ही देर में धूल भरी हवा चलने लगी। हवा की गति करीब 40 किमी प्रति घंटा होने से पेड़ टूट गए। आंधी थमते ही बारिश शुरू हो गई, जो रुक-रुककर करीब 45 मिनट तक चली। तेज हवा के साथ गिरती बूंदों ने सड़कों पर राहगीरों को परेशान किया। उधर, रेड स्कवेयर मार्केट स्थित कैनरा बैंक के पास ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से गाय मर गई। कमला नगर निवासी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में करंट आने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


बिजली लाइनों और खंभों को दुरुस्त करने में जुटे कर्मी

बारिश थमने के बाद बिजली निगम की टीमें बिजली लाइनों और खंभों को दुरुस्त करने में जुट गई। यह कार्य रात तक चलता रहा। आंधी और बारिश के कारण मई में 1187 खंभे टूट गए हैं, वहीं 104 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली निगम के पास साढ़े 4 हजार से अधिक शिकायतें पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन से छह घंटे बाद निकला पानी

तेज बारिश से शहर में सभी मुख्य मार्गों दिल्ली रोड, राजगढ़ रोड, कैमरी रोड, मिल गेट रोड, बालसमंद रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, निरंकारी भवन रोड के अलावा मॉडल टाउन, औद्योगिक क्षेत्र, अर्बन एस्टेट टू, एमसी-डीसी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, सेक्टर 13, सेक्टर 16-17, पटेल नगर, आजाद नगर आदि में जलभराव हो गया। तीन से छह घंटे बाद पानी की निकासी हो सकी।

-------------------



इस माह में हुई बारिश

2 मई-40.6 एमएम

4 मई-1.0 एमएम

5 मई-2.2 एमएम

13 मई-10.7 एमएम

14 मई-10.0 एमएम

25 मई-73.9 एमएम

30 मई 25 एमएम

इन क्षेत्रों में लगे बिजली कट

अर्बन एस्टेट द्वितीय, बीकानेर चौक, सेक्टर 1-4, रेलवे रोड फीडर, सुभाष नगर, रामपुरा मोहल्ला, आजाद नगर, शिव नगर, नई अनाज मंडी, ऑटो मार्केट, बैंक कॉलोनी, सेक्टर 14, सत्या नगर, तायल गार्डन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, बस स्टैंड, बुधला संत मंदिर, सेक्टर 33, सेक्टर 4, सेक्टर - 5, सूरजमल इन्क्लेव, सेक्टर 1, बीड़, पठाना मौहल्ला, नागोरी गेट, राजगढ़ रोड, सैनियान मोहल्ला, कुंजलाल गार्डन, बक्शी नगर, शांति नगर, जलेबी चौक में बिजली के कट लगते रहे।



बिजली निगम को कितना नुकसान

- 13 मई 319 खंभे व 20 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

- 21 मई 274 खंभे व 28 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

- 24 मई 473 खंभे व 53 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

- 31 मई 121 खंभे व 3 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त ।

बारिश के कारण 121 खंभे टूटे हैं जबकि 3 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। अन्य दिनों की तुलना में शनिवार को बहुत कम क्षेत्रों में बिजली कट लगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक कट लगे है। टीमें बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने में लगी हुई है।


- ओमबीर, एसई, हिसार सर्कल, बिजली निगम

जिले में 110 से अधिक पेड़ गिरने की प्राथमिक सूचना है। जहां पेड़ गिरे थे उनको प्राथमिकता के तौर पर हटवाया गया है। विभाग की टीमों काे मौके पर भेजकर सड़कों पर यातायात बहाल कराया गया है। - रोहताश बिरथल , जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed