फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   120 devotees of the district trapped in Nuh, avoid rumors

Hisar News: नूंह में फंसे जिले के 120 श्रद्धालु, अफवाह से बचें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
120 devotees of the district trapped in Nuh, avoid rumors
सिवानी से बृज मंडल मेवात धार्मिक यात्रा के लिए रवाना होते विहिप कार्यकर्ता।
हिसार। नूंह में सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा व आगजनी की आंच हिसार जिले तक पहुंच गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ लोगों ने अनाज मंडी चौकी के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं हांसी में भी कुछ लोगों ने विरोध मार्च निकालकर रोष जताया। इस दौरान कुछ समय के लिए हांसी की एतिहासिक मस्जिद की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि हिसार से नूंह गई एक बस को जला दिया गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हिसार जिले से तीन बस ब्रजमंडल की यात्रा के लिए रवाना हुई थी। बजरंग दल हरियाणा के तत्वाधान में हिसार के प्रखंड सिवानी से विहिप के कार्यकर्ता इस धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। धर्म प्रसार प्रमुख संजीव चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। विहिप के सिवानी प्रखंड अध्यक्ष प्रेम किंगर वा यात्रा के प्रमुख मास्टर सुभाष, बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रवीन कालवास व सूर्यमणि यात्रा की अगुवाई के लिए गए थे। बरवाला से एक दल नहलड महादेव के मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को रवाना हुआ। प्राचीन शिवपुरी शिवालय में पूजा अर्चना की व हर हर महादेव के नारे लगाते हुए यात्रा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

भाजपा के जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू ने विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजन चावला ने की। तीसरी बस हिसार की एमसी कॉलोनी स्थित भारत माता मंदिर से रवाना हुई। इस बस को विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रविंद्र गोयल, संदीप बंसल के नेतृत्व में रवाना किया था। बजरंग दल के अध्यक्ष कपिल वत्स ने दावा किया कि हिसार से गई बस को फूंक दिया गया है। यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के सदस्यों ने तिकोना पार्क के पास किया प्रदर्शन


हांसी। नूंह में दो गुटों के बीच हुए टकराव व हिंसक झड़प के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने तिकोना पार्क के पास प्रदर्शन किया। विधायक विनोद भयाना वहां पर पहुंचे। उन्होंने बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों की बात गृहमंत्री अनिल विज से करवाई। इसके बाद बजरंग दल के सदस्य शांत हुए। हालात को देखते हुए ऐतिहासिक चार कुतुब दरगाह के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई। विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेश भड़ाना, बजरंग दल के जिला संयोजक मोनू मालवाल, सतबीर वर्मा, शमशेर रामपुरा, अमन, जोनी, गुरजीत, ढोलू गुर्जर, सुनील टूटी, अश्वनी भाटिया, राजेश सैनी, विनोद खत्री, रजत शर्मा, शंकर सैनी, विक्रम वर्मा, सोनू वर्मा, सोनू सैनी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर अफवाहों से रहें सावधान
ऐसे संवेदनशील समय में शरारती तत्व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते हैं। सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। ऐसे लोगों पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास न करें। अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति का नाम तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचनादाता का नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। जिस ग्रुप में अफवाह मिली उस व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले एडमिन भी जिम्मेदार माने जाएंगे। - मकसूद अहमद, एसपी, हांसी


पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस की टीमें शहर में लगातार गश्त कर रही हैं। हिसार से कुछ लोग इस यात्रा में शामिल होने गए थे। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नागरिक किसी तरह का भय का वातावरण न बनाएं। सोशल मीडिया पर कोई गलत सूचना शेयर न करें। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। हिसार की बस जलाए जाने की हमारे पास कोई सूचना नहीं है। - गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed