{"_id":"6057910b8ebc3e76a36eb7a3","slug":"12-found-corona-infected-hisar-news-rtk601023928","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स विभाग के आयुक्त व तीन विद्यार्थियों सहित 12 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकम टैक्स विभाग के आयुक्त व तीन विद्यार्थियों सहित 12 मिले संक्रमित
विज्ञापन
जिले में लगातार तीसरे दिन रविवार को 10 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले। रविवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में 12 नए संक्रमित मिले। संक्रमितों में इनकम टैक्स विभाग के आयुक्त व तीन विद्यार्थी शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को 19 और शनिवार को 16 संक्रमित मिले थे।
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार संक्रमितों में मिलगेट एरिया का 16 वर्षीय छात्र, उकलाना मंडी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, संदलाना का 13 वर्षीय छात्र, किन्नर गांव की 24 वर्षीय घरेलू कामकाज करने वाली महिला, विनोद नगर की 53 वर्षीय घरेलू कामकाज करने वाली महिला, महल कॉलोनी का 28 वर्षीय क्लर्क, पीएलए का 26 वर्षीय युवक, सेक्टर 14 के इनकम टैक्स विभाग के आयुक्त, ढाणा खुर्द का 25 वर्षीय कर्मी, पाबड़ा का 19 वर्षीय छात्र एवं बालसमंद का 18 वर्षीय किसान संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 17251 हो गया है। लगातार अधिक केस मिलने से रिकवरी रेट में भी गिरावट आ रही है, जो 97.67 प्रतिशत हो गया है। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।
एक अज्ञात भी मिला
रविवार देर शाम को आई रिपोर्ट में एक संक्रमित मरीज ऐसा मिला है, जिसका विभाग को अभी तक सुराग नहीं लगा है। संक्रमित ने विभाग को अग्रोहा निवासी 22 वर्षीय महिला के रूप में पहचान दी है, मगर ऐसा कोई पता नहीं मिला है। इससे पहले दो महिलाएं ऐसी मिली थीं, जिन्होंने गलत पता बताया था। अभी उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
अधिक सतर्क रहने की जरूरत
रविवार को मिलने वाले अधिकांश मरीज उन जगहों से मिले है, जहां पर पहले भी कोरोना के शुरुआती दौर में कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें बालसमंद, अग्रोहा, सेक्टर 14, मिलगेट और पीएलए एरिया शामिल है। ऐसे में इन एरिया के लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अब इन जगहों पर केस मिलने से कोरोना चेन बनने की अधिक संभावना होगी।
रविवार को मिलने वाले सभी नए केस हैं, जो पहली बार संक्रमित मिले हैं। बाकी मरीजों की हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। - डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, हिसार।