{"_id":"5b859fb942c79246435d7aba","slug":"11535483833-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंटस की हड़ताल के बाद यूनिवर्सिटी ने प्रिंसिपल सेकेट्री को भेजा लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंटस की हड़ताल के बाद यूनिवर्सिटी ने प्रिंसिपल सेकेट्री को भेजा लेटर
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को भी कक्षाओं का बहिष्कार किया। हड़ताल कर स्टूडेंट्स एचएयू गेट नंबर चार पर पहुंचे। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक विरोध जुलूस निकाला।
प्रदेश सरकार की ओर से बीएससी (एग्रीकल्चर) कोर्स को निजी महाविद्यालयों में करवाए जाने के विरोध में दूसरे दिन भी कक्षाओं का बहिष्कार कर हड़ताल की। कृषि महाविद्यालय से प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय तक पहुंचे। कुलपति कार्यालय से जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के बाहर आ गए। अपनी मांगों को लेकर स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय परिसर में जुलूस निकालते हुए गेट पर पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय परिसर पहुंचे। छात्रों ने मांगों संबंधी एक ज्ञापन नायब तहसीलदार हरकेश गुप्ता को सौंपा। डीसी अशोक कुमार मीणा ने छात्रों के प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए बुलाया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा बीएससी (एग्रीकल्चर) कोर्स को निजी महाविद्यालयों कराया जाना गलत है। इससे इस कोर्स का स्तर गिर जाएगा। इस डिग्री पाठ्यक्रम का निजीकरण रोका जाए। अब तक एचएयू में ही बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स है, जिसमें प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षा करवाकर दाखिले होते हैं। अब सरकार की ओर से दो अन्य प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दाखिला करवाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने कहा प्राइवेट कॉलेजों में बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए होने वाली काउंसिलिंग रोक दी गई है। केवल काउंसिलिंग रोकने से बात नहीं बनेगी। निजी कॉलेजों में कोर्स बंद करना होगा। छात्रों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विद्यार्थियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने इस बारे में निजी यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स बंद करने के लिए प्रिंसिपल को लेटर भेजा है, जिसकी एक प्रति स्टूडेंट्स को भी दी गई है, जिसमें कोर्स को निजी कॉलेजों में न कराए जाने की मांग की है। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन, एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर एसोसिएशन और सॉयल कंजर्वेेशन एसोसिएशन ने छात्रों की हड़ताल को समर्थन किया है। इन संगठनों ने छात्रों की मांग को सही बताया है।