फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मय्यड़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम : दोनों गुटों के बीच पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहेंगे 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट

मय्यड़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम : दोनों गुटों के बीच पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहेंगे 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Wed, 13 Sep 2017 12:57 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
मय्यड़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम : दोनों गुटों के बीच पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहेंगे  10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नाम पर बुधवार को मय्यड़ के पास दो अलग-अलग श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे। यशपाल मलिक की अध्यक्षता में रामायण रेलवे ट्रैक के पास सभा होगी। कृष्ण किरमारा की गुट की ओर से विद्या देवी जिंदल स्कूल के सामने रेलवे लाइन के पास श्रद्धांजलि समारोह होगा।
प्रशासन की ओर से दोनों गुटों के बीच में किसी तरह का टकराव न हो, इसके लिए 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। दोनों गुटों की ओर से श्रद्धांजलि दिवस को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन को भरोसा दिया है। पिछले दिनों फतेहाबाद के समैण में हुए विवाद के बाद प्रशासन काफी सतर्कता बरतने का फैसला लिया है। डीसी निखिल गजराज ने दोनों आयोजनों के लिए 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इनके साथ डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी पुलिस बल के साथ रहेंगे। एडीसी एएस मान को हिसार का ओवरऑल प्रभारी नियुक्त किया गया है। हिसार एसडीएम और हांसी एसडीएम को अपने उपमंडल का ओवरऑल प्रभारी नियुक्त किया गया है। रामायण रेलवे ट्रैक के पास होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

जाट संघर्ष समिति को मर्यादा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्वक तरीके से श्रद्धांजलि दिवस मनाने चाहिए। दोनों आयोजनों को देखते ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से श्रद्धांजलि दिवस मनाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निखिल गजराज, उपायुक्त हिसार

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आम जन की सुविधा एवं किसी प्रकार से कानून व्यवस्था बाधित नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन का सहयोग करें और शांतिपूर्वक श्रद्धांजलि दिवस मनाएं। मौके का मुआयना भी किया है।
-मनीषा चौधरी, पुलिस अधीक्षक हिसार

यह रहेंगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
हिसार तहसीलदार कणब लाकड़ा के साथ डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा
नायब तहसीलदार आदमपुर के साथ डीएसपी जितेंद्र
डिप्टी सीईओ सूरजभान के साथ डीएसपी मोहम्मद जमाल
नायब तहसीलदार नारनौंद के साथ डीएसपी जोगेंद्र शर्मा
नायब तहसीलदार माल के साथ थाना प्रबंधक देवेंद्र नैन
बीडीपीओ हिसार फर्स्ट के साथ पुलिस बल
तहसीलदार हांसी के साथ इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रहेंगे
डीडीपीओ अशवीर नैन के साथ डीएसपी नरेंद्र कादियान
डीआरओ राजेंद्र जांगड़ा के साथ सब इंस्पेक्टर विक्रम जोसन
संपदा अधिकारी सुमित के साथ इंस्पेक्टर उमेद सिंह रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed