{"_id":"59b04a144f1c1bfe7f8b47a9","slug":"11504725524-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरियों के सर्टिफिकेट कोर्स का उदघाटन करने कल आएंगे कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरियों के सर्टिफिकेट कोर्स का उदघाटन करने कल आएंगे कृषि मंत्री
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हरियाणा के कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ आठ सितंबर को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स का उद्घाटन करेंगे।
पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों को शिक्षित से सक्षम बनाने के हरियाणा सरकार के विजन को सफल बनाने के उद्देश्य से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग द्वारा तीन माह अवधि के कोर्स का आयोजन किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह इस कोर्स के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समाज शास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ. विनोद कुमारी ने बताया कि इस कोर्स में पंचायती राज संस्थाओं के 50 जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इस कोर्स में उन्हें पंचायती राज अधिनियम के तहत उनके अधिकार, कर्तव्य, ग्रामीण विकास की समग्र योजनाओं, सुशासन, प्रबंधन आदि विषयों की जानकारियां दी जाएंगी।
हिसार जिले में यह सर्टिफिकेट कोर्स कराने के लिए करीब पहले 12 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद इसे 15 अगस्त तक बढ़ाया गया। इसके बाद भी आवेदन नहीं आए तो इसे 31 अगस्त कर दिया गया था। रोहतक और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में यह कोर्स पहले से ही कराए जा रहे हैं। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद के लिए हिसार में यह सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा।