फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1.15 crore rupees will be spent on the repair of Hisar-Tosham road

Hisar News: हिसार-तोशाम रोड की मरम्मत पर खर्च होंगे 1.15 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
1.15 crore rupees will be spent on the repair of Hisar-Tosham road
हिसार। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार-तोशाम रोड की विशेष मरम्मत के निर्देश दिए हैं। इस कार्य के लिए करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अत्यधिक जलभराव के कारण यह सड़क हिसार सीमा में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। जुलाई से सितंबर के बीच लंबे समय तक पानी भरे रहने से करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में सड़क बुरी तरह टूट गई थी। फिलहाल इसे अस्थायी रूप से मिट्टी और पत्थर डालकर चलने योग्य बनाया गया था। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही हिसार-खानक रोड की विशेष मरम्मत भी जल्द शुरू की जाएगी। पातन से मुकलान-रावलवास मार्ग की मरम्मत के लिए भी लगभग 69.87 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। यह सड़क भी जलभराव के कारण कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि भारी बारिश के चलते क्षेत्र की कई सड़कें खराब हुई हैं जिन्हें चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed