फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   112 people deposited property tax of 12.68 lakhs on the last day of exemption

Hisar News: छूट के आखिरी दिन 112 लोगों ने जमा कराया 12.68 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
112 people deposited property tax of 12.68 lakhs on the last day of exemption
हिसार। नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते लोग।
हिसार। प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के आखिरी दिन 112 लोगों ने 12.68 लाख रुपये टैक्स जमा करवाया। इसमें आरटीजीएस (तत्काल सकल निपटान) के माध्यम से 2 लाख 94 हजार 461 रुपये और नकद के रूप में 9 लाख 73 हजार 606 रुपये टैक्स भरा गया। इससे पहले शनिवार को 6.75 लाख रुपये और रविवार को 5 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ था।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने 31 जुलाई तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर 30 प्रतिशत और मौजूदा वित्त वर्ष के टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की घोषणा की हुई थी। चूंकि माह के आखिरी तीन दिनों में अवकाश था। इस कारण से नगर निगम ने तीनों ही दिन कार्यालय को खुला रखा ताकि शहरवासी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सके। सोमवार को छूट का आखिरी दिन होने के कारण निगम में सुबह से ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए शहरवासी पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

बिल बंटने में देरी व त्रुटियों की वजह से ज्यादा लोग नहीं उठा सके छूट का फायदा
नगर निगम ने कुछ समय पहले ही प्रॉपर्टी टैक्स के बिल बांटने शुरू किए हैं और अभी तक आधे बिल भी नहीं बांटे गए हैं। बिल न मिलने के कारण लोगों ने टैक्स भरने में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई। इसके अलावा निगम की तरफ से बांटे जा रहे बिलों में काफी त्रुटियां हैं। खासतौर पर आधे से ज्यादा बिलों में कूड़ा शुल्क गलत लगाया गया है। बिलों को ठीक करवाने में काफी समय भी लग रहा है। इस कारण से भी कई लोग छूट की योजना का फायदा नहीं उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 करोड़ रुपये है प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य
इस बार निगम ने 25 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य निर्धारित किया है। जून माह तक निगम में 1.50 करोड़ रुपये ही टैक्स जमा हो सका है। पिछले वित्त वर्ष निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत ही टैक्स जमा हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed