{"_id":"5c364f81bdec2256f5338ec0","slug":"111547063169-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच नवनिर्वाचित मेयर गौतम सरदाना और 20 पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच नवनिर्वाचित मेयर गौतम सरदाना और 20 पार्षदों ने ली शपथ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम चुनाव परिणामों के 20 दिन बाद अव्यवस्थाओं के बीच बुधवार को नवनिर्वाचित मेयर गौतम सरदाना और 20 पार्षदों ने शपथ ली। मेयर व पार्षदों को मंडल आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने दोपहर बाद शपथ दिलाई। प्रशासन द्वारा उपायुक्त कार्यालय के साथ बने जिला सभागार में शपथ ग्रहण समारोह तय किया गया। इस सभागार में मात्र 300 कुर्सियां लगी हैं जबकि मेयर और पार्षद समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ गई। जितनी कुर्सियां लगी थी, उतने ही लोगों को सभागार में खड़ा रहना पड़ा। अव्यवस्था का आलम इस कदर था कि पार्षद प्रतिनिधियों को भी खड़े रहकर शपथ ग्रहण पूरा होने का इंतजार करना पड़ा।
शपथ ग्रहण समारोह में विधायक डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा लोकसभा प्रभारी वीर कुमार यादव, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, महामंत्री सुजीत कुमार, एडीसी एएस मान, निगम आयुक्त अशोक बंसल, सीटीएम शालिनी चेतल सहित अनेक अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मेयर व 19 पार्षदों ने हिंदी में तो वार्ड 20 की पार्षद ने अंग्रेजी में ली शपथ
मेयर गौतम सरदाना के अलावा वार्ड नंबर 1 से लेकर 19 तक के पार्षदों ने हिंदी में पद व गोपनीयता की शपथ ली। मगर वार्ड नंबर 20 की पार्षद अंबिका शर्मा ने अंग्रेजी में शपथ ली। सबसे पहले मेयर गौतम सरदाना को शपथ दिलाई गई। उसके बाद वार्ड नंबर 1 से लेकर 20 तक के पार्षदों ने शपथ ली।
विज्ञापन
शपथ लेते समय शब्दों में उलझ गई वार्ड 10 की पार्षद
वहीं वार्ड नंबर 10 की पार्षद बिमला देवी शपथ लेते हुए शब्दों में उलझ गई। उन्होंने शपथ-पत्र में लिखे एक-एक शब्द को आराम-आराम से बोलकर शपथ को पूरा किया। पार्षदों को भी अव्यवस्था के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
काफी देर बाद मिली वार्ड नंबर 11 की पार्षद को जगह
शपथ ग्रहण समारोह का समय दोपहर साढ़े 3 बजे का रखा गया था। पार्षदों का आगमन 3 बजे से शुरू हो गया। कुछ पार्षद थोड़ा देरी से पहुंचे तब तक सभागार खचाखच भर गया। वार्ड नंबर 11 की पार्षद सरोज बाला परिजनों के साथ जब पहुंची तो सभी सीटें भर गई थी। कुछ देर के लिए उन्हें सीटों के पीछे खड़ा रहना पड़ा। उसके बाद उन्हें उनके नंबर से लगी सीट उपलब्ध हो पाई।
इन पार्षदों ने ली शपथ
वार्ड नंबर 1 के पार्षद अनिल जैन, वार्ड नंबर 2 की पार्षद कविता केडिया, वार्ड नंबर 3 की पार्षद शालु दीवान, वार्ड नंबर 4 के पार्षद अनिल सैनी, वार्ड नंबर 5 की पार्षद ज्योति महाजन, वार्ड नंबर 6 के पार्षद उमेद खन्ना, वार्ड नंबर 7 के पार्षद मनोहर लाल, वार्ड नंबर 8 के पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला, वार्ड नंबर 9 के पार्षद जयप्रकाश, वार्ड नंबर 10 की पार्षद बिमला देवी, वार्ड नंबर 11 की पार्षद सरोज बाला, वार्ड नंबर 12 के पार्षद जगमोहन मित्तल, वार्ड नंबर 13 की पार्षद अमिता सिंह, वार्ड नंबर 14 के पार्षद अमित ग्रोवर, वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रीतम सैनी, वार्ड नंबर 16 के पार्षद विनोद ढांडा, वार्ड नंबर 17 के पार्षद महेंद्र जुनेजा, वार्ड नंबर 18 के पार्षद जयवीर गुज्जर, वार्ड नंबर 19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा तथा वार्ड नंबर 20 की पार्षद अंबिका शर्मा ने शपथ ली।
भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सरदाना
मेयर गौतम सरदाना ने सख्त लहजे में निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार और लोगों के कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। डायरेक्ट रूप से मेयर पद का चुनाव अपने आप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा पहले ही जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है और भाजपा मेयर होने के नाते उनका भी यह पहला कर्तव्य बनता है कि भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगे। उन्होंने बेसहारा पशुओं के मामले में निगम अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे अब लोगों को बरगलाना छोड़ें, ऐसी लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी और जो कार्य ईमानदारी से होगा, केवल उसी पर मुहर लगेगी। सरदाना ने कहा कि शहर में सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक कर विशेष योजना तैयार करेंगे।