फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चार महीने पहले बेटे की डूबने से मौत , मंगलवार को पिता की भी डूबने मौत

चार महीने पहले बेटे की डूबने से मौत , मंगलवार को पिता की भी डूबने मौत

Wed, 08 Nov 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
चार महीने पहले बेटे की डूबने से मौत , मंगलवार को पिता की भी डूबने  मौत
बरवाला (ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव जेवरा में 36 वर्षीय सतीश नामक व्यक्ति की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई फूल सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों के ब्यान नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी के अनुसार गांव जेवरा में ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के जोहड़ में एक व्यक्ति डूब गया है। ग्रामीणों ने जोहड़ में डूबे व्यक्ति को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान सतीश के तौर पर की। जोहड़ में डूबे सतीश को ग्रामीण उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि राजमिस्त्री का काम करने वाले मृतक सतीश के 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे आशीष की 9 अगस्त को बरसात में नहाते हुए जोहड़ में ही डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed