{"_id":"66e62ddb34f61be1cb0e4506","slug":"11-sports-nurseries-inspected-in-three-days-hisar-news-c-21-hsr1020-464497-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तीन दिन में जांचीं 11 खेल नर्सरियां, बेहतर मिलीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तीन दिन में जांचीं 11 खेल नर्सरियां, बेहतर मिलीं सुविधाएं
Sun, 15 Sep 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
हिसार में निरीक्षण के बाद खिलाड़ियों के साथ जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार।
हिसार। जिले के गांवों में चल रही खेल नर्सरियों की जांच शुरू हो चुकी है। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने तीन दिन में 11 खेल नर्सरियों का निरीक्षण किया, हालांकि सभी नर्सरियां सही पाई गईं। अब जिला खेल अधिकारी सोमवार को अन्य नर्सरियों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान यदि कोई खामियां पाई गई तो नर्सरियों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाएगा। जिले में 85 खेल नर्सरियां चल रही हैं। इनमें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बता दें, कि खेल विभाग की ओर से अलॉट की गई खेल नर्सरियों में 8 से 14 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। 8 से 14 साल तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1,500 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये डाइट राशि देने का प्रावधान है। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। यदि नर्सरी में 20 से कम खिलाड़ी मिले तो उन नर्सरियों को बंद किया जाएगा।
इन नर्सरियों में की गई जांच
- चौधरीवास स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में आर्चरी
- लीडिंग बॉक्सिंग एकेडमी
- यूनिवर्सल बॉक्सिंग एकेडमी
- कैमरी बॉक्सिंग एकेडमी
- गंगवा स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फुटबाल
- गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगाली में फुटबाल
- कैमरी फुटबाल क्लब
- लाडवा में हैंडबाल
11 से 13 सितंबर तक 11 खेल नर्सरियों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अभी तक किसी नर्सरी में कोई खामियां नहीं पाई गई। सोमवार को भी नर्सरियों की जांच की जाएगी। - नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी, हिसार।