{"_id":"688a6ef9ec93ada6fa0eda67","slug":"11-lakhs-extorted-in-the-name-of-sending-to-canada-accused-on-production-warrant-hisar-news-c-21-hsr1020-677827-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कनाडा भेजने के नाम पर ऐंठे 11 लाख, आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कनाडा भेजने के नाम पर ऐंठे 11 लाख, आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
विज्ञापन
नारनौंद। हांसी की आर्थिक अपराध शाखा ने कनाडा भेजने के नाम पर ठगी के मामले में शामिल आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के निर्देशानुसार पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के भंवर कलां के गुरप्रीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गांव कापड़ो निवासी विरेंद्र से 11 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।
आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एएसआई संजय ने बताया कि विरेंद्र ने अपने बेटे को कनाडा वर्क परमिट पर भेजने के लिए मोहाली स्थित रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस नामक कंपनी से संपर्क किया था। 18 अप्रैल 2024 को विरेंद्र बेटे के साथ कंपनी के ऑफिस गया, जहां नविता ने पूरी प्रक्रिया समझाई और 11 लाख रुपये में सौदा तय किया। उसी दिन 5 हजार रुपये नकद लेकर रसीद दी गई। बाद में कुल 11 लाख रुपये कंपनी को दे दिए। करीब 3 महा बाद जब विरेंद्र कंपनी के कार्यालय गया तो वहां ताला लगा था।
जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें कंपनी का डायरेक्टर राकेश कुमार उर्फ रिक्खी (वर्तमान में हिसार सेंट्रल जेल में बंद) समेत कुल 17 लोग शामिल हैं। 29 मई को नारनौंद थाने में केस दर्ज हुअा था। संवाद