फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10th passed will able to admission in polytechnic college

मैथ और साइंस में पास होने की अनिवार्यता खत्म, 10वीं पास ले सकेंगे दाखिले

Sun, 02 Aug 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
10th passed will able to admission in polytechnic college
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। पहली बार विद्यार्थियों के लिए 10वीं में मैथ-साइंस में पास होने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। यानी 10वीं कक्षा में कोई विद्यार्थी गणित या विज्ञान में पास नहीं भी होता है तो भी वह पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं। इससे पहले ऐसे विद्यार्थी 11वीं में तो दाखिला ले लेते थे, लेकिन पॉलिटेक्निक संस्थानों में उन्हें दाखिला नहीं मिलता था। पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले को आवेदन करने के लिए एससी श्रेणी के विद्यार्थियों के 33 प्रतिशत और सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 35 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। विद्यार्थियों तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के तीन छात्रों का चयन
दिल्ली बाईपास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के 2020 पास आउट बैच के तीन छात्रों का चयन पानीपत व जयपुर की विभिन्न कंपनियों में हुआ है। एटीपीओ सुनील भूटानी ने बताया कि तीन चयनित छात्रों में से दो का चयन वन सरट इंटरनेशनल लिमिटेड जयपुर व एक छात्र को कपूर इंडस्ट्रीज पानीपत में हुआ है। जयपुर में चयनित छात्रों में टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के मयंक और तुषार को दो लाख आठ हजार रुपये के वार्षिक वेतन पर चयन हुआ व पंकज धीमान का चयन कपूर इंडस्ट्रीज पानीपत में एक लाख 20 हजार के वार्षिक वेतन पर हुआ। विभाग के अध्यक्ष देश दीपक प्रिंसिपल राजीव सरदाना ने चयनित छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed