फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10th class student attacked with knife in government school

Hisar News: सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र पर छुरी से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
10th class student attacked with knife in government school
हिसार। तलवंडी राणा गांव स्थित सरकारी स्कूल में स्टूडेंट अस्सेमेंट टेस्ट (सेट) देने गए दसवीं कक्षा के छात्र सुशील पर कुछ युवकों ने छुरी से हमला कर दिया। जख्मी हालत में छात्र को नागरिक अस्पताल भर्ती कराया। वहीं, सदर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन तलवंडी राणा गांव के रहने वाले छात्र ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे स्कूल में गणित का पेपर देने के लिए गया था। जैसे ही कक्षा के सामने पहुंचा तो 12वीं कक्षा के एक छात्र ने रास्ता रोक लिया। उसके साथ चार-पांच और युवक थे। गाली-गलौज करने पर जब विरोध किया तो मारपीट की। इसी दौरान 12वीं कक्षा के छात्र ने पांव पर छुरी से वार कर दिया और फरार हो गए। घायल हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र ने बताया कि उक्त छात्र से गांव में करीब पांच-छह माह पहले झगड़ा हुआ था। उस मामले में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था। अब दोबारा से छात्र ने उसी बात को लेकर हमला किया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि छात्र पर छुरी से हमला किया गया है। जब ब्यान लेने के लिए पुलिसकर्मी अस्पताल गए तो घायल अनफिट था। बुधवार को बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed