फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10th and 12th exams from tomorrow

10वीं व 12वीं की परीक्षाएं कल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
10th and 12th exams from tomorrow
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी। विद्यार्थी को परीक्षा देने जाने के लिए पहले रोल नंबर का रंगीन प्रिंट आउट निकाला कर व अपना नया फोटो चस्पा कर स्कूल से सत्यापित करवाना होगा। परीक्षा केंद्रों में आधा घंटा पहले प्रवेश शुरू हो जाएगा। परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें 40 नंबर का पेपर ऑप्शन टाइप व 40 नंबर का पेपर सब्जेक्टिव होगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जिला शिक्षा अधिकारी व बोर्ड प्रतिनिधियों की निगरानी में सोमवार को जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्टेशनरी के सामान का थैला वितरित किया गया। परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों के सील्ड पैकेट परीक्षा वाले दिन सुबह 10:30 बजे जिला के निर्धारित केन्द्र अधीक्षकों को वितरित किए जाएंगे। शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी पहनकर आना होगा। विद्यार्थी के पास स्कूल का पहचान पत्र व आधार कार्ड भी साथ होना चाहिए। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। सामान्यत 80 नंबर का पेपर होगा। इसमें से 40 नंबर के प्रश्न ऑप्शन टाइप व 40 नंबर के प्रश्न सब्जेक्टिव होंगे। संवाद
विज्ञापन

इस उप मंडल में इतने हैं परीक्षा केंद्र
हिसार 63
हांसी 23
बरवाला 26
उकलाना 05
नारनौंद 11
27228 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
इन परीक्षाओं के लिए एचबीएसई द्वारा हिसार में 128 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र हिसार उपमंडल में 63 परीक्षा केंद्र हैं। जिले में 34 परीक्षा केंद्र सिर्फ 10वीं कक्षा के लिए हैं और 94 परीक्षा केंद्र दोनों कक्षा के लिए बनाए हैं। 10वीं व 12वीं कक्षा के कुल 27228 विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। जिनमें दसवीं कक्षा के 15444 विद्यार्थी व 12वीं कक्षा के 11784 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकलचियों पर रहेगी पैनी नजर
शिक्षा विभाग ने नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर करके ड्यूटी निर्धारित कर दी है। पिछले साल जिन परीक्षा केंद्रों पर सबसे ज्यादा नकल के मामले सामने आए थे, उन परीक्षा केंद्रों को चिह्नित कर लिया गया।

इस कक्षा के इतने छात्र व छात्राएं देंगी परीक्षा
10वीं छात्र 7530 छात्राएं 7914
12वीं छात्र 5662 छात्राएं 6122
पहले दिन यें होंगी परीक्षाएं
30 मार्च को 12वीं कक्षा की हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, इंग्लिश स्पेशल विदेशी विद्यार्थी।
विद्यार्थी ये बात याद रखें
रोल नंबर का रंगीन प्रिंट आउट।
रोल नंबर पर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो स्कूल से अटेस्टेड जरूरी।
रोल नंबर पर माता-पिता के हस्ताक्षर जरूरी।
परीक्षा से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
स्कूल की वर्दी पहनकर आएं।
स्कूल पहचान पत्र व आधार कार्ड लेकर आएं।
रोल नंबर पर दी गई हिदायतों को जरूरी पढ़ें।
10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा से संबंधित सोमवार को सभी परीक्षा केंद्र पर लेखन सामग्री की थैलियां वितरित कर दी गई हैं। मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर थैलियां खोली जाएंगी व सीटिंग प्लान तैयार किया जाएगा। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम हर परीक्षा केंद्र पर जाकर निरीक्षण करेगी। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed