{"_id":"664b8c86f9045d6de60de990","slug":"1076-voters-voted-from-home-through-postal-ballot-in-2-days-hisar-news-c-21-hsr1020-385833-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पोस्टल बैलट से 2 दिन में 1076 मतदाताओं ने किया घर से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पोस्टल बैलट से 2 दिन में 1076 मतदाताओं ने किया घर से मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हिसार संसदीय क्षेत्र की 9 विधानसभाओं में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान अभियान के दूसरे दिन तक घर से मतदान करने की स्वीकृति देने वाले ऐसे 1076 मतदाताओं के घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया। आज किसी कारणवश मतदान से वंचित रहने वाले शेष मतदाताओं को मतदान के लिए 21 मई को भी संबंधित टीमों द्वारा दोबारा उनके घर द्वार पहुंच कर मतदान कराएंगी। इस प्रक्रिया का 21 मई अंतिम दिन है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि घर से मतदान अभियान की प्रक्रिया में पहले मतदाता के सामने ही बंद लिफाफ से बैलेट पेपर निकाला जाता है फिर डिक्लेरेशन फॉर्म भरा जाता है। इसके बाद वोटिंग कम्पार्टमेंट लगा कर मतदान करवाया जाता है तथा इलेक्शन इंक मतदाता के हाथ की उंगली पर लगाई जाती है। फिर वोटर बैलट पेपर को बंद करके चुनाव अधिकारी को देता हैं और मतदाता के सामने दर्ज किया वोट लिफ़ाफ़े में बंद करके डिक्लेरेशन फॉर्म भी उसमें डाल सील बंद की जाती है। यह पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग की तरफ़ से आए वीडियोग्राफ़र रिकॉर्ड करते हैं। इसके बाद ये वोट स्ट्रॉन्ग रूम में भेजे जाते हैं। पोस्टल बैलेट पेपर के नोडल अधिकारी राजेश खोथ ने बताया कि पोस्टल मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। 1076 मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए मतदान किया। मतदान के दौरान वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करवाने के साथ-साथ मतदाताओं द्वारा किए गए मतदान की गोपनीयता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।