{"_id":"696fd114d39038b0780c0692","slug":"105-feet-high-tricolor-will-fly-at-jci-chowk-on-24th-hisar-news-c-21-hsr1005-794718-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जेसीआई चौक पर 24 को लहराएगा 105 फीट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जेसीआई चौक पर 24 को लहराएगा 105 फीट ऊंचा तिरंगा
विज्ञापन
हांसी जेसीआई चौक पर 105 फीट ऊंचे तिरंगे के लिए लगाया गया पोल।
संवाद न्यूज एजेंसीहांसी। जींद चुंगी स्थित जेसीआई चौक पर 24 जनवरी को 105 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक विनोद भयाना मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि हांसी जिले के उपायुक्त राहुल नरवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
यह कार्यक्रम जेसीआई हांसी स्टार संस्था के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। संस्था के प्रधान राजेश बंसल ने बताया कि 24 जनवरी को सुबह 9 बजे तिरंगा यात्रा लाल सड़क से आरंभ होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए जेसीआई चौक स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।
तिरंगा यात्रा का विशेष आकर्षण यह रहेगा कि इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, जिले के नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा व्यापारी यूनियन के पदाधिकारी भाग लेंगे। मुख्य कार्यक्रम के दौरान शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्र की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक होगा। इसके अतिरिक्त हांसी को जिला बनाए जाने में सफल प्रयासों के लिए विधायक विनोद भयाना को भी सम्मानित किया जाएगा।