फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10400 plot holders in 8 sectors of Hisar district will have to pay an enhancement of Rs 377 crore

हिसार जिले के 8 सेक्टरों के 10400 प्लॉटधारकों को चुकानी पड़ेगी 377 करोड़ रुपये की एन्हांसमेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
10400 plot holders in 8 sectors of Hisar district will have to pay an enhancement of Rs 377 crore
हिसार। जिले के हिसार व हांसी के कुल 8 सेक्टरों करीब 10400 प्लॉटधारकों पर करीब 377 करोड़ रुपये की एन्हांसमेंट चुकानी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने बचे हुए सेक्टरों से न्यू लास्ट एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम के तहत यह राशि वसूलने के आदेश दिए हैं। सबसे ज्यादा सेक्टर-15ए के निवासियों को 3345.70 रुपये प्रति गज के हिसाब से एन्हांसमेंट राशि देनी होगी।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मुख्य प्रशासक ने सभी जोनल प्रशासक और संपदा अधिकारियों को एन्हांसमेंट के नोटिस भेजने के आदेश दिए हैं। उधर, सेक्टरवासियों ने इस राशि को ज्यादा कहा है। साथ ही कहा है कि वह इसे लेकर आंदोलन करेंगे। जरूरी हुआ तो कोर्ट का भी सहारा लेंगे।
विज्ञापन

मुख्य प्रशासक की तरफ से सभी जोनल प्रशासक व संपदा अधिकारी को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि न्यू लास्ट एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम 2022 को मुख्यमंत्री एवं चेयरमैन की तरफ से मंजूर किया गया है। इसमें आवंटियों को दी जाने वाली नई दरों को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है। कमेटी से मंजूरी के बाद जोनल प्रशासकों की तरफ से नई दरों को भेजा गया था। इसी वृद्धि के कारण अतिरिक्त मूल्य मुख्य प्रशासन की तरफ से एक्ट के अनुसार निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर प्लॉट एन्हांसमेंट राशि (प्रति प्लॉट प्रति गज) कुल राशि
15ए 1000 3345.70 66.90 करोड़
4 पार्ट टू 1500 2689.76 80.70 करोड़
9-11 2918 8.89 52 लाख
1-4 2000 90.52 3.60 करोड़
हांसी
5, 6 पार्ट टू 3000 3783.67 226 करोड़
यह राशि काफी ज्यादा है। हम मानकर चल रहे थे कि 800 रुपये तक की एन्हांसमेंट आएगी। अभी हमें नोटिस नहीं मिले हैं। नोटिस मिलने के साथ ही इस राशि को कोर्ट में चैलेंज किया जाएगा। इससे पहले सेक्टरवासी दो बार एन्हांसमेंट राशि दे चुके हैं। - सतबीर सिंधु महासचिव, आरडब्ल्यूए 15-ए
सरकार की न्यू लास्ट एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम गलत है। विभाग एक तरफ तो ऑक्सन में प्लॉट बेच रहा है, दूसरी तरफ फाइनल सेटलमेंट के नाम पर एन्हांसमेंट वसूल रहा है। सरकार को इस पर दोबारा से विचार करके इस राशि को वेव ऑफ करना चाहिए। - प्रवीण जैन, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 9-11
सेक्टरवासी एन्हांसमेंट राशि को लेकर अपना पक्ष सरकार के सामने रखेंगे। इससे पहले 2017 में सेक्टर पर 312 रुपये प्रति गज के हिसाब से एन्हांसमेंट डाली गई थी। सेक्टरवासियों ने रि-कैलकुलेशन कर 92 रुपये करके दी थी। अगर सरकार ने वही राशि दी है तो ठीक है। अगर यह 312 रुपये से अलग है तो सेक्टरवासी इसका विरोध करेंगे।
- राजकुमार रेड्ढू, प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर 1-4
सरकार ने पिछले वर्ष इस स्कीम को लागू किया था। मगर तब कुछ सेक्टर इसमें शामिल नहीं किए गए थे। अब प्रदेश के बचे 25 सेक्टरों को इस स्कीम में शामिल किया गया है। जोनल कमेटी ने जो राशि बनाकर भेजी थी, उसके अनुसार ही डिमांड नोटिस न देकर उससे ज्यादा के नोटिस दिए जा रहे हैं। ये दोबारा से लूटने की कोशिश है। इसके लेकर दोबारा से आंदोलन किया जाएगा। सिरसा में जल्द ही मीटिंग की जाएगी। - यशवीर मलिक, राज्य संयोजक, हरियाणा स्टेट हुड्डा सेक्टर कॉन्फेडेशन

जब से भाजपा सरकार आई है, इसने आम आदमी को लूटा है। अभी एन्हांसमेंट की पहली चिंगारी बुझी नहीं थी कि उसे दोबारा से सुलगाने के लिए हवा दे रहे हैं। वह शहरवासियों के साथ एचएसवीपी कार्यालय में पहुंचेंगे और धरना-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। - जितेंद्र श्योराण, प्रधान, हिसार संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed