फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रोडवेज प्रशासन ने पांच गांवों के रूट पर बंद की बस सेवा, जीएम से मिलने पहुंचे छात्र

रोडवेज प्रशासन ने पांच गांवों के रूट पर बंद की बस सेवा, जीएम से मिलने पहुंचे छात्र

Wed, 29 Aug 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज प्रशासन ने पांच गांवों के रूट पर बंद की बस सेवा, जीएम से मिलने पहुंचे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। रोडवेज प्रशासन ने बार-बार बसें रोकने के मामले सामने आने पर हिसार से खानपुर-सिंधड़ तक पांच गांवों के रूट पर बस सेवा बंद कर दी है। मंगलवार को सुलखनी गांव के बस स्टैंड पर दो बसों को छात्रों ने रोक लिया। इससे पहले घिराय गांव के छात्रों ने सोमवार को बसों को गांव में रोक लिया था। घिराय गांव के ही बच्चों ने दो दिन पहले सिटी बस को भी रोककर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि ओवरलोड बस और बढ़ती भीड़ के कारण बस में ठीक से चढ़ भी नहीं पाते। इस कारण हादसा होने का भय भी रहता है। प्रशासन और सरकार उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। सुलखनी गांव में मंगलवार को रोडवेज की दो बसें रोकी गई। बसें रोकने के बाद चालक-परिचालकों द्वारा छात्र-छात्राओं से बसों को ले जाने देने की गुहार लगाई गई। करीब एक घंटे तक बसों को रोके रखा गया। मामले की सूचना रोडवेज प्रशासन को दी गई। इसके बाद रोडवेज प्रशासन सख्त हुआ और तुरंत इस रूट पर सभी बसों को बंद करने के आदेश जारी किए गए।
इन गांवों की बढ़ेगी परेशानी
हिसार से वाया धान्सू, सुलखनी, घिराय, खानपुर और सिंधड़ गांव तक पूरे रूट को बंद करने का फैसला लेने से इन गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। रोडवेज अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक पूरा मामला सुलझ नहीं जाता तब तक इस रूट पर कोई भी बस नहीं चलेगी। छात्र हिसार से धिंगताना, बुगाना और सुलखनी रूट की सुबह की बंद बस को चलाने की मांग को लेकर जीएम से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें जीएम नहीं मिले तो छात्र-छात्राओं ने कहा कि बुधवार को बस नहीं चली तो वर्कशॉप के मेन गेट पर ताला लगा देंगे।
विज्ञापन


इस रूट पर बसों को बंद करने का फैसला हमने ले लिया है। बार-बार बसें रोकना गलत तरीका है। जिन्होंने बसें रोक कर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई, उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है। बुधवार से रूट पर कोई भी बस नहीं चलेगी। जब तक पूरी तरह से ग्राम पंचायतें आगे आकर जिम्मेवारी नहीं लेंगी, तब तक रूट पर सभी बसें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके श्योकंद, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed