फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रामपाल पर दर्ज देशद्रोह के मुकदमे में चार डॉक्टरों ने दी गवाही

रामपाल पर दर्ज देशद्रोह के मुकदमे में चार डॉक्टरों ने दी गवाही

Tue, 17 Apr 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामपाल पर दर्ज देशद्रोह के मुकदमे में चार डॉक्टरों ने दी गवाही
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीजे अजय पराशर की अदालत ने बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के देशद्रोह के 428 नंबर और हत्या के 429 और 430 नंबर मुकदमों में सोमवार को सेंट्रल जेल वन में सुनवाई की। देशद्रोह के मुकदमे चार डॉक्टरों ने गवाही दी। इस मामले में अगली सुनवाई सात मई को होगी। मुकदमा नंबर 429 और 430 में 23 अप्रैल को सुनवाई होगी।
सतलोक आश्रम प्रकरण के देशद्रोह के मुकदमे में सेंट्रल जेल वन में लगी अदालत में सुनवाई हुई। डॉ. सतीश कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. राजीव तंवर और एक अन्य डॉक्टर ने गवाही दी, जबकि चार डॉक्टरों की गवाही हो नहीं सकी। इस मुकदमे में आश्रम प्रमुख रामपाल समेत 902 आरोपी हैं। रामपाल की पेशी वीसी से हुई, जबकि बाकी आरोपी पेश हुए। इसके अलावा हत्या के 429 नंबर मुकदमे में आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। यह मुकदमा आश्रम में चार महिलाओं और एक बच्चे की मौत से जुड़ा हुआ है। इस मुकदमे में रामपाल समेत 15 आरोपी हैं। हत्या के मुकदमा नंबर 430 में डिफेंस के पांच गवाहों की गवाही होनी थी, लेकिन कोई गवाह पेश नहीं हुआ। इन दोनों मुकदमों की सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


इधर-उधर घूमते रहे रामपाल समर्थक
सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल की पेशी के चलते उसके काफी समर्थक बाहर से आए हुए थे। वे पीएलए, बैंक कॉलोनी, जयदेव नगर और कृष्णा नगर में इधर-उधर घूमते रहे। जेल के गेट के पास और टाउन पार्क और आसपास पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिसकर्मियों ने उनको टाउन पार्क में नहीं घुसने दिया और न उनको जेल के गेट के पास टिकने दिया। समर्थकों की भीड़ दोपहर को छंटने लगी और शाम होने तक वे गंतव्य के लिए निकल पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed