फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मार्केट कमेटी सदस्य गोविंद सिंगल की हार, मिले मात्र छह वोट

मार्केट कमेटी सदस्य गोविंद सिंगल की हार, मिले मात्र छह वोट

Mon, 12 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सदस्य गोविंद सिंगल की हार, मिले मात्र छह वोट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नई अनाज मंडी में रविवार को हुए चुनाव में जिंदल हाउस समर्थक कांग्रेसी नेता संजय गोयल 107 वोटों से जीतकर प्रधान चुने गए। मंडी प्रधान के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। इन सभी का कार्यकाल एक साल के लिए रहेगा। मंडी के चुुनाव में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन और भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंगल के भतीजे अजय सिंह चुनाव हार गए। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य और वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल के मामा साधु राम बंसल भी चुनाव हारे। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और मार्केट कमेटी सदस्य गोविंद अग्रवाल भी चुुनाव हारे। अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल में मतदान कराया गया। चुनाव में चार संस्थाओं के प्रधान चुनने थे। इसमें मंडी प्रधान-सचिव, मंडी मंदिर प्रधान, मंडी स्कूल प्रधान और मंडी अस्पताल प्रधान के लिए रविवार सुबह नौ बजे चुनाव शुरू हुए। इसके लिए चार अलग-अलग बूथ बनाए गए थे। चुनाव के लिए कुल 319 मतदाताओं के पास वोटिंग का अधिकार था। दोपहर दो बजे तक वोटिंग कराई गई। इसमें शत-प्रतिशत वोटिंग हुई। सभी 319 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की गई। शाम करीब तीन बजे परिणाम घोषित किए गए।

मंडी प्रधान के चुनाव
उम्मीदवार --- वोट
संजय गोयल ---107
छबीलदास------ 68
अशोक कुमार----62
अनिल जैन -----60
वेद अग्रवाल-----15
गोविंद अग्रवाल ----------06
-----
मंडी सचिव
उम्मीदवार --- वोट
अनूप -----145
सुमित -----91
रोहित --------79
-------
अनाज मंडी अस्पताल प्रधान.....
विजेता ------- पंकज रावलवासिया-----229 वोट
उपविजेता------ साधुराम---------------88 वोट
--------
अनाज मंडी मंदिर प्रधान
उम्मीदवार --- वोट
नंदकिशोर------170 वोट
पवन आदमपुरिया ----83 वोट
विजेंद्र गर्ग-------------34 वोट

अनाज मंडी स्कूल प्रधान
उम्मीदवार --- वोट
रमेश जिंदल ----181
अजय सिंगल-----134
(नोट- बैलेट के जरिये चुनाव कराए गए। इसमें नोटा का ऑप्शन भी दिया गया था।)
11 सदस्यीय कमेटी ने कराया चुनाव
चुनाव 11 सदस्यों की कमेटी की देखरेख में हुआ। इसमें निवर्तमान प्रधान संत सिंगल, रामकिशन बालकिया, संदीप बिंदल, संजय सिंगल, मनी राम गोयल, शिवकुमार गोयल, सुरेंद्र गोयल, राधेश्याम, बजरंग असरावां, जगदीश गोदारा आदि शामिल थे। कमेटी ने मतपत्र छपवाने से लेकर मतगणना तक का काम कराया।
विज्ञापन


जिनके यहां मंत्रियों ने चाय पी, उनको केवल छह वोट मिले
गोविंद सिंगल को इस चुनाव में सबसे बड़ी शर्मनाक हार मिली। मंत्री कविता जैन, कर्णदेव कंबोज, विधायक कमल गुप्ता सहित कई अन्य भाजपा नेता इनकी दुकान पर आ चुके हैं। इन्हें कुछ समय पहले ही भाजपा सरकार ने मार्केट कमेटी का सदस्य भी बनाया था। गोविंद सिंगल को 319 में से केवल छह लोगों ने ही वोट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय बोले - कांग्रेसी हूं
संजय गोयल ने कहा कि कांग्रेस से मेरा परिवार जुड़ा रहा है। रणदीप सुरजेवाला के यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समय में कांग्रेस का वाइस प्रेजीडेंट रहा था। फिलहाल कांग्रेस में कोई पद नहीं, लेकिन कांग्रेस से जुड़ा हूं। जिंदल हाउस से मेरा काफी पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि मंडी में लावारिस पशु, चौकीदार, सफाई, सीसीटीवी की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed