फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राधा स्वामी आश्रम के गेट पर नवजात बच्ची छोड़ बाइकर फरार

राधा स्वामी आश्रम के गेट पर नवजात बच्ची छोड़ बाइकर फरार

Tue, 07 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
राधा स्वामी आश्रम के गेट पर नवजात बच्ची छोड़ बाइकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कैमरी रोड के राधा स्वामी आश्रम के गेट के बाहर सोमवार तड़के बाइक सवार दो-तीन लोग एक नवजात बच्ची को फेंककर फरार हो गए। बच्ची सिविल अस्पताल के नीकू में उपचाराधीन है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राधा स्वामी आश्रम के केयरटेकर रामफल ने बताया कि वह तड़के चार बजे जाग जाते हैं। वह साढे़ पांच बजे गेट के बाहर की साफ-सफाई कर कमरे में बैठे थे। करीब 5:40 बजे सैर करने वाले तीन लोग अंदर आए। कुछ देर से कुत्ते भोंक रहे थे। अंदर आए तीनों लोगों ने बताया कि गेट के साथ जमीन पर बच्ची रो रही है। वह उन लोगों के साथ बाहर निकले तो गेट के साइड में आसमानी रंग के कपड़े में एक नवजात बच्ची लिपटी मिली। कुछ दूरी पर बसे मिर्चपुर के लोगों ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग आए थे। उनमें से एक आश्रम से पहले कुछ दूरी पर उतर गया। बाइक पर दो लोग आए और जल्दबाजी में बच्ची गेट के साइड में फेंककर साथी को बैठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया
रामफल ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर बच्ची मिलने की सूचना दे दी। पुलिस की एक टीम कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाद में बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि बच्ची मिलने से कुछ घंटे पहले जन्मी है। उसका वजन औसतन कम है और ठंड से उसे सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। उसका इलाज जारी है। आजाद नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन पहले कोई छोड़ गया था 10 महीने का बच्चा
छह दिन पहले कोई अनजान सिविल अस्पताल में महाबीर कॉलोनी के अमित को 10 महीने का बच्चा सौंपकर चंपत हो गया था। बच्चा छोड़कर फरार होने वाले का सीसीटीवी की फुटेज होने के बावजूद सुराग नहीं मिला है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात दंपति पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed