{"_id":"6a68fcc90cf4dc61e502ac78","slug":"10-nominations-filed-for-5-posts-of-sant-kabir-shiksha-samiti-voting-to-be-held-on-august-2-hisar-news-c-21-hsr1020-919722-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संत कबीर शिक्षा समिति के 5 पदों के लिए 10 नामांकन, दो अगस्त को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संत कबीर शिक्षा समिति के 5 पदों के लिए 10 नामांकन, दो अगस्त को होगा मतदान
विज्ञापन
आजादनगर में स्थित संत कबीर शिक्षा समिति हिसार के कार्यालय में नामांकन करवाते प्रत्याशी।
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित आजाद नगर में संत कबीर शिक्षा समिति (धानक समाज) हरियाणा की कार्यकारिणी के चुनाव के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांच पदों के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन होगा जबकि दो अगस्त को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. रमेश आर्य ने बताया कि पहले चरण में 19 जुलाई को कॉलेजियम के 54 सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। यही सदस्य कार्यकारिणी के चुनाव में मतदाता के रूप में मतदान करेंगे।
प्रधान पद के लिए जोगीराम खुंडिया और ढाणी हांसी निवासी राकेश खटक ने नामांकन दाखिल किया। उपप्रधान पद के लिए पृथ्वी सिंह मोरवाल और कमल इंदौरा, महासचिव पद के लिए डॉ. महिपाल और मास्टर रामकुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए धर्मवीर तुर्किया और मुकेश कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए कैप्टन तुलाराम और राधेश्याम ने पर्चे भरे।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी रघुवीर सिंह जांगड़ा और राजबीर सिंह ग्रोवर ने नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जिसमें कॉलेजियम के 54 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी प्रत्याशियों और कॉलेजियम डेलीगेट्स को पहचान पत्र और आधार कार्ड साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान प्रधान जोगीराम खुंडिया, रतन बड़गुजर, तुलाराम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।