फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1.5 kg gold and 25 lakhs ruppees robbed

इनोवा सवार युवती व चालक को बंधक बना, डेढ़ किलो सोना, लाखों की नकदी लूटी

Fri, 26 Mar 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
1.5 kg gold and 25 lakhs ruppees robbed
सरसौद बस अड्डे के नजदीक वीरवार शाम को इनोवा सवार युवती व चालक को पिस्तौल के बल बंधक बनाकर डेढ़ किलो सोना व 25 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके का मुआयना करने के लिए डीएसपी रोहतास सिहाग, थाना प्रभारी प्रह्लाद राय व पुलिस की स्पेशल टीम व सीआईए भी पहुंची। हालांकि शिकायत में ज्वेलर ने 1560 ग्राम सोना और 25 लाख रुपये लूटने की शिकायत दी है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस इनोवा के चालक व मनप्रीत को वारदात स्थल पर भी लेकर गई है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जिला मोगा के गांव निहाल सिंह निवासी गुलशन गर्ग ने बताया कि हमारी हिसार के रामस्वरूप ज्वेलर से डील होती रहती है। वीरवार को उनका आदमी बलजीत सिंह और मनप्रीत कौर हिसार गए थे। उनके पास 1560 ग्राम सोना और 25 लाख रुपये थे। हिसार से वापस वीरवार शाम करीब साढ़े 4 बजे बलजीत का फोन आया कि लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर सारा सामान लूट लिया और गाड़ी तोड़ दी। यह वारदात सरसौद-बिचपड़ी गांव की है और हमारे मोबाइल भी छीनकर ले गए, लेकिन थोड़ी दूर फेंक कर चले गए। गुलशन गर्ग ने बताया है कि ये सभी बातें उसके ड्राइवर बलजीत ने फोन पर बताई।
विज्ञापन

काले रंग की फॉरच्यूनर में सवार थे चार लोग
बलजीत ने बताया है कि काले रंग की फॉरच्यूनर गाड़ी में करीब चार लोग सवार थे। गुलशन गर्ग ने बताया कि उनकी दुकान गांव निहाल सिंह में आशा ज्वेलर्स के नाम पर है। वे सोने व जेवरात का काम करते हैं। बलजीत ने बताया कि लुटेरों ने सरसौद के पास स्पीड ब्रेकर पर उनकी गाड़ी के आगे फॉरच्यूनर गाड़ी अड़ा दी और पिस्टल से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। वे गाड़ी को अगवा कर लिंक रोड पर ले गए। यहां बदमाशों ने नकदी व सोना लूट लिया। इस बीच मनप्रीत व बलजीत को पिस्तौल दिखाकर पीछे गाड़ी की डिक्की में बैठा लिया। गांव से कुछ दूरी पर ले जाकर बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और सोना व नकदी लूटकर ले गए। गाड़ी व उन्हें वहीं पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही कामयाबी मिलने की संभावना है।
-डीएसपी रोहताश सिहाग, बरवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed