फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   0.12% of my share in 100 crore vaccinations

100 करोड़ वैक्सीनेशन में म्हारा हिस्सा 0.12 फीसदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
0.12% of my share in 100 crore vaccinations
हिसार। कोरोना वैक्सीनेशन में देश ने 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस रिकॉर्ड में जिले की हिस्सेदारी 12.94 लाख डोज है। कोरोना को हराने के लिए हमें तीसरी लहर से पहले तय किए गए लक्ष्य को पाना होगा। हालांकि हम लक्ष्य के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 12 लाख 94 हजार 842 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण ने बताया कि महामारी से बचाव के लिए जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन अभियान निरंतर जारी है। नागरिक अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर पंजीकरण करवा वैक्सीन की डोज लगवा सकते हैं। 9 लाख 84 हजार 73 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 3 लाख 10 हजार 769 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 14 हजार 529 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज, 14 हजार 104 ने दूसरी डोज ली है। 8766 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 8 हजार 415 ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन

60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 43 हजार 351 नागरिकों ने पहली डोज, 70 हजार 337 लोगों ने दूसरी डोज ली है। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 19 हजार 43 लोगों ने वैक्सीन की प्रथम डोज, 88 हजार 271 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 5 लाख 98 हजार 384 लोगों ने पहली डोज और 1 लाख 29 हजार 642 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed