{"_id":"52661992-8938-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"high-tech-methods-used-in-yamuna-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक लड़ाई में भी पीछे नहीं है यमुना आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक लड़ाई में भी पीछे नहीं है यमुना आंदोलन
फरीदाबाद/कुंदन तिवारी
Updated Sun, 10 Mar 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना बचाने के लिए यमुना रक्षक दल और भारतीय किसान यूनियन हाईटेक लड़ाई में भी पीछे नहीं हैं। आंदोलन से लोगों को जोड़ने के लिए शुरू की गई दो वेबसाइट और एक मिस कॉल मोबाइल योजना से अब तक करीब तीन लाख लोग जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
यमुना मुक्तिकरण पद यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार से यमुना बचाने के लिए दो-दो हाथ कर रही यमुना रक्षक दल और भारतीय किसान यूनियन लड़ाई को जीतने का हर वह तरीका अपनाने में जुटी है। जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके और यमुना बचाओ आंदोलन को सफलता मिल सके।
विज्ञापन
ऐसे में यमुना रक्षक दल ने लोगों को मोबाइल फोन के जरिए जोड़ने के लिए 08067790005 नंबर जारी किया है। साथ ही नेट के शौकीन लोगों के लिए दो वेबसाइट www.yamunarakshakdal.org और www.saveyamuna.org लांच की, जिनपर लोग मेल के जरिए अपने सुझाव व आंदोलन में शामिल होने की जानकारी दे सकें।
विज्ञापन
आंदोलन में हाई टेक प्रचार की कमान संभाल रहे पदाधिकारियों का कहना है कि आंदोलन के शुरू होने के बाद दोनों वेबसाइट और मोबाइल फोन के जरिए करीब तीन लाख लोग इससे जुड़ चुके हैं और लोगों का लगातार जुड़ना जारी है।
'यमुना को सुरक्षित रखने के लिए दोनों वेबसाइट पर देश व विदेश से करीब 1.40 लाख से अधिक याचिकाएं डाली गई हैं। इसके अलावा 1.48 लाख से अधिक लोग मोबाइल फोन पर मिस कॉल से इस आंदोलन में जुड़ सके हैं। सभी याचिकाओं को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पास सीधे भेजा जा रहा है।'
- मुकेश सिकरवार, मीडिया प्रभारी, यमुना रक्षक दल, वृंदावन
अधिक लोड से फेसबुक एकाउंट बंद
मोबाइल, वेबसाइट की सफलता को देखकर यमुना को सुरक्षित रखने के लिए फेसबुक के माध्मय से भी लोगों को जोड़ने का काम किया गया, लेकिन निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को जोड़ने के चक्कर में फेसबुक एकाउंट ब्लॉक हो गया।