फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Here, from Haryana's eight-year relationship with Modi?

जानिए, आठ साल तक मोदी का हरियाणा से क्या रहा नाता?

Sat, 14 Sep 2013 02:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Sep 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
Here, from Haryana's eight-year relationship with Modi?

लोकसभा चुनाव के शंखनाद से पहले हरियाणा की धरती एक बार फिर से नरेंद्र मोदी लिए शुभ साबित होगी। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का यह मानना है कि हरियाणा की धरती नरेंद्र मोदी को हमेशा फलीभूत हुई है।

विज्ञापन


आठ साल हरियाणा के प्रभारी रहने के बाद ही सीधे वर्ष 2001 में नरेंद्र मोदी को गुजरात में मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई। केशुभाई पटेल के इस्तीफे के बाद मोदी को यह कमान मिली थी।
विज्ञापन


मोदी वर्ष 1992 से 2000 तक हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे हैं। अब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार चुने जाने के बाद वे पहली बार हरियाणा के रेवाड़ी में कदम रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सितंबर को रेवाड़ी में होने वाली पूर्व सैनिकों की रैली को लेकर भाजपा नेताओं का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। 17 सितंबर को मोदी का जन्मदिन भी है। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।

रेवाड़ी में मोदी के पोस्टरों पर शरारती तत्वों द्वारा पोती गई कालिख भी अब स्थानीय प्रशासन के लिए आफत का सबब बन गई है।

रैली से पहले मोदी की सुरक्षा संबंधी इंतजाम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed