{"_id":"2119b39f3b1cc73cb12eac43d80ffeff","slug":"heavy-fog-in-faridabad-trains-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे फोड़कर चलाईं ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे फोड़कर चलाईं ट्रेनें
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Mon, 16 Dec 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवा इंजीनियर की मौत के साथ इस मौसम के पहले कोहरे ने सोमवार को अपना रौद्र रूप दिखाया। सुबह ठंड व घने कोहरे ने लोगों की दिक्कतें बढ़ाते हुए तेज सर्दी का अहसास कराया। कोहरे के कारण ट्रेनों, बसों एवं निजी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सुबह 11 बजे तक लोग अपने वाहनों की लाइटें जलाकर चल रहे थे। लोगों को कॉलेज व ऑफिस जाने में भी इस वजह से देरी हुई। फरीदाबाद स्टेशन पर रुकने वाली 30 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से आईं।
विज्ञापन
तड़के से ही ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होने लगा था, सोमवार को रेलवे की ओर से 22 पटाखों का प्रयोग कर ट्रेन चालकों को सिग्नल दिया गया। कई गाड़ियां तो तीन-चार घंटे तक लेट रहीं। घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रही। ईएमयू ट्रेनें दो घंटे तक लेट रहीं, जिसके कारण दैनिक यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। ओल्ड एवं न्यू टाउन रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली। सुबह छह से सात बजे तक कुछ स्थानों पर तो दृश्यता मुश्किल से 100 मीटर तक ही रही। बाईपास पर ज्यादा घना कोहरा रहा। यही हाल बदरपुर बॉर्डर का रहा, जहां सराय ख्वाजा चौक से टोलब्रिज नहीं दिखाई दे रहा था। मौसम विभाग ने कोहरा जारी रहने की संभावना जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.8 एवं अधिकतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 9 एवं न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जाहिर की गई है।
विज्ञापन
देरी से चलने वाली ट्रेनें :
दिल्ली की ओर जाने वाली :
दक्षिण एक्सप्रेस 2.20 घंटे
इंटरसिटी 3 घंटे
लेडीज स्पेशल 1.10 घंटे
गोंडवाना एक्स. 3.15 घंटे
सचखंड 2 घंटे
जनता 3 घंटे
मथुरा की ओर जाने वाली :
नई दिल्ली-आगरा कैंट 2.15 घंटे
पुरानी दिल्ली-मथुरा 1 घंटे
नई दिल्ली-पलवल 2.45 घंटे
झेलम 2 घंटे
उत्कल 1.30 घंटे
ताज 2 घंटे
मंगला 2 घंटे
शटल :
मथुरा-नई दिल्ली 2.24 घंटे
मथुरा-गाजियाबाद 1.57 घंटे