फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Heat increases in Haryana after the departure of monsoon

Haryana Weather: मानसून की विदाई के बाद बढ़ी गर्मी, अभी नहीं मिलने वाली राहत, जानें कब बदलेगा मौसम

Sun, 28 Sep 2025 12:00 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 12:00 PM IST
सार

11 सितंबर के बाद से हरियाणा में बारिश नहीं हुई है। मेवात में रात का तापमान सबसे अधिक 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल तीन से चार दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
Heat increases in Haryana after the departure of monsoon
हरियाणा में बढ़ी गर्मी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मानसून की विदाई के साथ हरियाणा में तापमान बढ़ गया है। एक हफ्ते में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ गया है। शनिवार को पलवल और करनाल में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक सप्ताह पहले बीते शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर दर्ज किया गया था। वहीं, रात का तापमान बढ़ा हुआ है। 

विज्ञापन


मेवात में रात का तापमान सबसे अधिक

मेवात में रात का तापमान सबसे अधिक 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल तीन से चार दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 30 सितंबर को हल्के बादल छा सकते हैं। एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन


11 सितंबर के बाद हरियाणा में नहीं हुई बारिश 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। कोई मौसमी सिस्टम नहीं होने की वजह से मौसम में अभी बदलाव नहीं होगा। 29 व 30 को बदलाव की संभावना है। मगर इससे तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर को मानसून की विदाई हुई थी। मगर 11 सितंबर के बाद से हरियाणा में बारिश नहीं हुई है। हालांकि 11 सितंबर से पहले लगातार बारिश हो रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक अक्तूबर के पहले दो हफ्ते भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed