{"_id":"153fd8cf5e8773a65a0146abdec4d235","slug":"haungama-on-police-thana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का सपना दिखाकर 1 करोड़ ठगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका का सपना दिखाकर 1 करोड़ ठगे!
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 09 Jan 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय में बुधवार को ठगी के शिकार हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त और पीड़ितों के बीच नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
सेक्टर-9 के रहने वाले सुमित सांगवान ने तीन जनवरी को कोतवाली थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि गौंछी के रहने वाले दीवान ने उसे और उसके दोस्त सौरभ को अमेरिका में बिजनेस करवाने का सब्जबाग दिखाया था, जिसके लिए उसने दोनों से 50-50 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि दीवान ने न तो पैसे वापस लौटाए और न ही अमेरिका में बिजनेस कराया। पुलिस ने दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में दीवान के परिजन बुधवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मिलने उनके सेक्टर-21सी स्थित कार्यालय पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दीवान को इस मामले में झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
कुमार ने उनकी बात सुनी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसी बीच पीड़ित पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस बीच पुलिस मुख्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर बाहर निकाला। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के लिए एसीपी रामचंद्र राठी को नियुक्त किया है।