फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Weather: Drizzle in many areas of the state

Haryana Weather: रोहतक में 11.5MM बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल, कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Wed, 31 Jan 2024 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 09:18 PM IST
सार

हरियाणा में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह ही कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली। रातभर घने कोहरे के बाद दिन में हल्के कोहरे के दौरान ही बूंदाबांदी भी देखने को मिली। 5 फरवरी तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
Haryana Weather: Drizzle in many areas of the state
रोहतक में बूंदाबांदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में बुधवार को तेज बारिश आई। वहीं रेवाड़ी में भी रात नो बजे बारिश शुरू हो गई थी। इसके अलावा महेंद्रगढ़ नारनौल में भी बूंदाबांदी हुई है। रोहतक में रात 9.15 बजे तक 11.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा पानीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद, झज्जर, फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा के झज्जर में शाम साढ़े पांच बजे तक 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी तरह जींद के पांडू पिंडारा क्षेत्र में 3 एमएम, महेंद्रगढ़ में एक एमएम, हिसार में 0.7 एमएम, अंबाला में  0.7 एमएम, फरीदाबाद में 2.5 एमएम, फतेहाबाद में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कैथल में भी 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं भिवानी में भी 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। पानीपत और सोनीपत में 2-2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


पानीपत में सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। 12 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। बूंदाबांदी के बीच कोहरा भी छाया रहा। बादलों के कारण मौसम में गर्माहट भी रही। हालांकि धूप नहीं निकली। वहीं बूंदाबांदी ने बिजली निगम की परेशानी बढ़ा दी। हल्की बूंदाबांदी से शहर के बड़े फीडरों पर बिजली सप्लाई बाधित हुई। बिना बिजली के जनरेटरों का सहारा लेना पड़ा। शहर के 132 केवी पावर हाउस सेक्टर-29 पर कई घंटे बिजली बाधित रही। थोड़ी ही बूंदाबांदी से कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी में छाया रहा घना कोहरा, दिन में निकली धूप
रेवाड़ी में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह 9 बजे के बाद धूप निकली, जिससे ठंड से राहत मिली। 11 बजे के बाद कुछ ही देर में आसमान में बादल छा गए। बूंदाबांदी की भी संभावना पूरे दिन बनी रही। पूरे दिन तेज हवाएं चलती रही। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।



कैथल से मौसम का अपडेट 
कैथल में बुधवार सुबह के समय करीब एक घंटा तक हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादलों के चलते मौसम में गर्माहट है। जिसके चलते सर्दी का असर भी कम हुआ है। बूंदाबांदी के चलते सड़कों पर कीचड़ हो गया है। इससे दो पहिया वाहन चालकों के कपड़े व जूते मिट्टी में धंसे। दिनभर धूप नहीं निकली। दोपहिया वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। जिले में अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि सुबह आठ से नौ बजे तक एक घंटा बूंदाबांदी हुई। जिससे कामकाज पर जाने वाले लोगों को भी सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा।

नारनौल में मौसम: दिनभर रही बादलवाही, 5 फरवरी तक बारिश की संभावना
नारनौल क्षेत्र में सुबह कोहरे से शुरुआत हुई तो दोपहर में बादल छा गए। बादलवाही होने के बाद दिनभर तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव की वजह से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसकी वजह से नारनौल का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि 31 जनवरी से 5 फरवरी तक क्षेत्र में बादलवाही के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

सोनीपत मौसम

सोनीपत के गोहाना में भी शुरू हुई बूंदाबांदी। संवाद
सोनीपत में रात से दोपहर तक कोहरा और फिर हल्की बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। मंगलवार रात आठ बजे ही कोहरा छा गया था। रात को दृश्यता पांच मीटर तक सिमट गई थी। सुबह करीब 10 बजे कोहरा कम हुआ और दृश्यता 80 मीटर तक पहुंच गई। रात को कोहरा बूंदों की तरह गिर रहा था। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे-44 समेत केएमपी व केजीपी पर भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। दोपहर एक बजे से रुक रुककर बूंदाबांदी व हल्की बारिश का दौर जारी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 190 रहा। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री व अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री व अधिकतम 16.1 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे के चलते तीन ट्रेन झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सवारी गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से आधे से एक घंटे की देरी से चल रही हैं।

भिवानी : करीब 15 एमएम बारिश दर्ज की 
भिवानी में रात भर घनी धुंध छाने के बाद करीब छह घंटे तक रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई, वहीं दिनभर हल्की धुंध छाई रही।भिवानी जिले में साढ़े सात लाख एकड़ भूमि में रबी सीजन में बीजाई की गई फसलों में किसानों को राहत मिली। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री बना रहा जबकि अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। जिले भर में करीब 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिसकी वजह से किसानों की फसलों में एक सिंचाई का खर्च भी बचा है।

करनाल में भी बूंदाबांदी, शाम को निकली धूप
करनाल में सुबह से कोहरा छाए रहने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस आ गया जो कल से 6 डिग्री सेल्सियस कम है शाम को 4:00 के बाद हल्की धूप भी निकली, जिससे लोगों को राहत मिली।

झज्जर : सुबह कोहरा, दोपहर को जमकर बरसे बदरा
झज्जर व आसपास के क्षेत्र में बुधवार दोपहर को जमकर बरसात हुई। इसके चलते मौसम में ठंड घुल गई और ठंड का अहसास बढ़ गया। बरसात के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर भी पानी जमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार कल भी बारिश के आसार बने रहेंगे। इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही थी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बुधवार को मौसम बदला और दोपहर लगभग सवा 12 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बेरी में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई और दोपहर को तेज बरसात शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक बरसात हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दो फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 14 से 20 डिग्री तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान तेज गति से हवा चलेंगी। यह बारिश किसानों के लिए वारदान साबित होगी। क्योंकि बारिश की बूंदों से जहां फसलों में बीमारी खत्म हो जाएगी तो वहीं फसल अच्छी ग्रोथ करेंगी।

सिरसा : हल्की बूंदाबांदी के बाद खिली धूप
सिरसा में सुबह से कोहरा छाए रहने के बाद हल्की बूंदाबांदी का मौसम पर असर देखने को मिला। सिरसा, चोपटा और ऐलनाबाद क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। जिससे अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस आ गया। न्यूनतम तापमान 8. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली।

बहादुरगढ़ में शाम तक चली बूंदाबांदी 
बुधवार को बहादुरगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा रहा। दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई जो शाम तक चलती रही। दिन भर में कुल 3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। इस बूंदाबांदी से सरसों और गेहूं की फसल में फायदा होगा। बहादुरगढ़ में 27650 हेक्टेयर में गेहूं की फसल और 3000 हेक्टेयर में सरसों की फसल खड़ी है।

दोपहर को बारिश, देरशाम तक बूंदाबांदी जारी रही
रोहतक में रात से दोपहर तक कोहरा और फिर हल्की बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। मंगलवार रात आठ बजे ही कोहरा छा गया था। रात को दृश्यता पांच मीटर तक सिमट थी। सुबह करीब 10 बजे कोहरा कम हुआ और दृश्यता 80 मीटर तक पहुंच गई। रात को बूंदाबांदी की तरह ओस गिरती रही। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे-44 समेत केएमपी व केजीपी पर भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा।

दोपहर एक बजे से रुक रुककर बूंदाबांदी व हल्की बारिश का दौर देरशाम तक जारी रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 190 रहा। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री व अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के चलते तीन ट्रेन झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सवारी गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से आधे से एक घंटे की देरी से चल रही हैं।

रोहतक में सुबह करीब 11:30 से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई बारिश के बाद दिन भर बादल छाए रहे। इससे पूर्व सुबह घना कोहरा छाया रहा। यह स्थिति एक दो दिन बनी रहेगी। कोहरे में दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। कोहरे के कारण बस व रेल यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बुधवार को दस से ज्यादा ट्रेनें व रोडवेज बसें करीब दो से तीन घंटे देरी से पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed