{"_id":"69595142a7fc3568730b6352","slug":"haryana-weather-cloud-in-haryana-weather-news-toady-weather-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कड़ाके की ठंड: मौसम विभाग ने शीतलहर की दी चेतावनी, अभी और गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कड़ाके की ठंड: मौसम विभाग ने शीतलहर की दी चेतावनी, अभी और गिरेगा पारा
Sat, 03 Jan 2026 10:56 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:56 PM IST
सार
हरियाणा के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
हरियाणा में कड़ाके की ठंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में ठंड का सितम जारी है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। हरियाणा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सिरसा में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले सिरसा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, मगर अगले तीन दिन इसमें भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
वहीं, शनिवार को पूरा दिन बादल छाए रहे जिससे दिन में भी काफी ठंड रही। बीते तीन दिनों से लोगों को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन शीत लहर चलेगी। तीनों दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। राज्य के रोहतक, कैथल, पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल व पानीपत में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई है। रविवार को भी कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।