फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana vijay maharally now on 1 dec

हरियाणा विजय महारैली अब एक को

Thu, 14 Nov 2013 07:35 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
haryana vijay maharally now on 1 dec
हिसार में हरियाणा विजय महारैली अब दो दिसंबर की बजाए एक दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं हजकां सिरसा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी चौ. दूूड़ाराम ने दी। वे वीरवार को हजकां-भाजपा गठबंधन की हरियाणा विजय महारैली पर परशुराम चौक स्थित बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने रैली के सफल आयोजन को लेेकर हजकां-भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाते हुए निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों को रैली का न्योता दें। उन्होंने कहा कि इस महारैली में पूरे हरियाणा से करीब 10 लाख लोगों के शिरकत करने की संभावना को देखते हुए हिसार के महावीर स्टेडियम की बजाए यह रैली अब सिरसा बाईपास पर करीब 150 एकड़ भूमि पर होगी।
विज्ञापन



गोहाना रैली उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गोहाना में रैली करके जनता के साथ-साथ पत्रकारों का भी मजाक उड़ाया है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से वायदे पर वायदे किए पर आज तक कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्हाेंने कहा कि 2006 में मुख्यमंत्री ने पत्रकाराें के लिए मीडिया पॉलिसी बनाने की बात कहीं थी पर आज तक उस बात पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चौ. कुलदीप बिश्नोई 36 बिरादरियों के नेेता हैं और उन्होंने राजनीति के मायने बदलने की शुरुआत की है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चोपड़ा ने कहा कि पूरे देश में मोदी और हरियाणा में हजकां-भाजपा की लहर चल रही है। हरियाणा में हजकां-भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय है और चौ. कुलदीप बिश्नोई प्रदेश के अगले सीएम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed