फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 31 July 2021

हरियाणा: रोहतक में विस्फोट और फतेहाबाद के दो स्कूलों में छह छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव... पढ़ें पांच बड़ी खबरें 

Sat, 31 Jul 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Jul 2021 05:01 PM IST
सार

हरियाणा में मानसून सक्रिय होने के बाद अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कई जिलों में तो सामान्य से 100 प्रतिशत से भी अधिक बारिश हुई है, वहीं कुछ जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, झज्जर जिले में सबसे अधिक औसत 162 एमएम के मुकाबले 419 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 158 प्रतिशत अधिक है। फतेहाबाद में 145 एमएम अधिक बारिश हुई है। अब तक जिले में 129 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन 318 एमएम बारिश हुई है।

विज्ञापन
Haryana Top News 31 July 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में दिल्ली मार्ग पर खरावड़ पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में विस्फोट हो गया। विस्फोट में खरावड़ गांव निवासी 54 वर्षीय राजकुमार उर्फ रामे गंभीर रूप से घायल हो गया। फतेहाबाद जिले के जाखल खंड के गांव गुल्लरवाला के राजकीय मिडिल स्कूल व करंडी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 6 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन

 
रोहतक में पुलिस चौकी के नजदीक लगे हैंडपंप पर विस्फोट, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
रोहतक में दिल्ली मार्ग पर खरावड़ पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में विस्फोट हो गया। विस्फोट में खरावड़ गांव निवासी 54 वर्षीय राजकुमार उर्फ रामे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। आईएमटी थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर... 

हरियाणा: फतेहाबाद के दो स्कूलों के छह विद्यार्थी मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
फतेहाबाद जिले के जाखल खंड के गांव गुल्लरवाला के राजकीय मिडिल स्कूल व करंडी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 6 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले विद्यार्थियों में पांच छात्राएं तथा एक छात्र है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव मिले विद्यार्थियों को आइसोलेट कर दिया गया है और उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर... 

सीबीएसई 12वीं में ऑल इंडिया टॉप करने वाले हितेश्वर को एक लाख रुपये देगी सरकार 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला के हितेश्वर शर्मा को एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। हितेश्वर सीबीएसई 12वीं में ऑल इंडिया टॉपर हैं। उन्होंने 500 में 499 अंक प्राप्त किए हैं।  

पढ़ें विस्तृत खबर... 
 
हरियाणा में मानसून के रंग: झज्जर में 158 फीसदी ज्यादा और पंचकूला में 51 प्रतिशत कम बरसा पानी
हरियाणा में मानसून सक्रिय होने के बाद अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कई जिलों में तो सामान्य से 100 प्रतिशत से भी अधिक बारिश हुई है, वहीं कुछ जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, झज्जर जिले में सबसे अधिक औसत 162 एमएम के मुकाबले 419 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 158 प्रतिशत अधिक है।  
पढ़ें विस्तृत खबर... 

मायूसी: अमित पंघाल की हार से परिजन हुए मायूस, कहा-इस कारण उठाना पड़ा नुकसान
हरियाणा के मुक्केबाज अमित पंघाल शनिवार को ओलंपिक में अपना पहला मुकाबला हार गए। उनका मुकाबला देखने के लिए रोहतक के गांव मायना में उनके घर पर पूरा परिवार और ग्रामीण इकट्ठा हुए थे। मैच हारने के बाद सभी के चेहरे मायूस नजर आए। हार के बाद अमित के पिता विजेंद्र पंघाल ने कहा कि खेल में हार जीत चलती रहती है।  
पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed