हरियाणा की बड़ी खबरें: झज्जर में व्यक्ति की हत्या, सिरसा में सड़क हादसे में स्कूल से लौट रही बच्ची की मौत
हरियाणा के झज्जर जिले के बहराना गांव में एक व्यक्ति का गांव के शिव मंदिर के पास खून से लथपथ शव मिला है। व्यक्ति के सिर व मुंह पर ईंट से हमला कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विस्तार
हरियाणा के 63 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। 40 स्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है, जिससे बच्चे दाखिला लेने से मुंह मोड़ रहे हैं। एमआईएस से दाखिले बंद कर शिक्षक की व्यक्तिगत आईडी से करने का फरमान नई चुनौती बन गया है। पढ़ें अन्य खबरें...
सिरसा में हादसा: स्कूल से घर लौट रहीं दो बच्चियों को मां समेत क्रेन ने चपेट में लिया, एक की मौत
अपनी मां के साथ स्कूल से वापस घर लौट रही दो छात्राओं को क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां व दूसरी बच्ची घायल हो गई। इस संबंध में पुलिस ने क्रेन चालक पर लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। विस्तृत खबर पढ़ें...
हिसार: ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, एसटीपी टैंक में उतरे चार युवकों की जहरीली गैस से गई थी जान
हिसार के गांव बुढ़ाखेड़ा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में उतरे चार युवकों की जहरीली गैस के कारण मौत मामले में पुलिस ने जींद निवासी ठेकेदार राजेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चारों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस संबंध में मृतक सुरेंद्र (28) के चाचा बीरूराम ने उकलाना पुलिस थाना में शिकायत दी है। विस्तृत खबर पढ़ें...
सिरसा: घर की अलमारी में रखे सोने के 16 तोले जेवरात चोरी, पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की
सिरसा की डीसी कालोनी में एक मकान में अलमारी में रखे 16 तोला सोने के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। बेंगलुरू निवासी रिश्तेदार ने अलमारी में यह जेवरात रखे थे। शादी समारोह में जाने के लिए रिश्तेदार ने सोने के जेवरात मांगे तो वहां नहीं मिले। इस संबंध में पीड़ित ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। विस्तृत खबर पढ़ें...
झज्जर में हत्या: बहराना गांव में खून से लथपथ मिली लाश, चार के खिलाफ मामला दर्ज
हरियाणा के झज्जर जिले के बहराना गांव में एक व्यक्ति का गांव के शिव मंदिर के पास खून से लथपथ शव मिला है। व्यक्ति के सिर व मुंह पर ईंट से हमला कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। विस्तृत खबर पढ़ें...
एसवाईएल विवाद: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा बोले- अपनी जान कुर्बान कर देंगे, मगर एक बूंद पानी नहीं जाने देंगे
पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) को लेकर मामला गरमा गया है। दोनों ही प्रदेशों की सरकारें आमने-सामने हैं। हरियाणा सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करने की तैयारी में है। अब पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। विस्तृत खबर पढ़ें...